Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

12 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 12 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 11 नवंबर 2017 (19:50 IST)
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। शत्रु भय रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। शांति बनाए रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : दौड़धूप रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जोखिम न लें। आर्थिक उन्नति होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। विवाद को टालें। लेन-देन सावधानी से करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। बेचैनी रहेगी। विरोध होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट संभव है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी, रोग व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। प्रतिष्ठित जनों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 नवंबर 2017 : आपका जन्मदिन