Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

11 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 11 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (19:44 IST)
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपेक्षित कार्यों में बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मेहनत का फल मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। धन प्राप्ति होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बना रहेगा। फालतू खर्च होगा। भागदौड़ रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा आएगी। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बाधा संभव है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। बाधा दूर होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भय, पीड़ा व तनाव का माहौल रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी बिलकुल न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। कानूनी बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के स्रोत बढ़ेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवेक का प्रयोग करें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भविष्य जानने के रहस्यमयी 14 तरीके