Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 10 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (19:34 IST)
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक होगी। लाभ में कमी आएगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शत्रु भय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। सम्मान बना रहेगा। भागदौड़ रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। चिंता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विरोध होगा। राजकीय शक्ति का लाभ मिलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पीड़ा संभव है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजभय रहेगा। कु‍बुद्धि हावी रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रोग, चोट, विवाद व चोरी आदि से हानि व बाधा संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद से बचें। क्लेश होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। 
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। उन्नति होगी। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवेक का प्रयोग करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ होगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 नवंबर 2017 : आपका जन्मदिन