Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 10 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। विवाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। फालतू खर्च होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। धनार्जन होगा। कुसंगति से बचें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। डूबी हुई र‍कम प्राप्त हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय में सावधानी रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक नीति में सुधार होगा। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। थकान रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत‍ का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 जुलाई 2018 : आपका जन्मदिन