Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 1 मई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी, दुर्घटना व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा में विशेष सावधानी रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। धनार्जन होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धनार्जन होगा। विवाद में न पड़ें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चिंता तथा तनाव रहेंगे। नकारात्मकता बढ़ेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कम प्रयास से ही काम बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ रहेगी। आराम नहीं मिलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। धनार्जन होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भय, पीड़ा व तनाव का माहौल बनेगा। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्य न बनने से चिंता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। क्रोध नहीं करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 मई 2018 : आपका जन्मदिन