Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 1 जून 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कुसंगति से बचें। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी न करें। अधिक बोलने से काम बिगड़ सकते हैं। वाहन व मशीनरी के कार्य सावधानी से करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वस्तुएं संभालकर रखें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। चिंता, भय व तनाव का माहौल बनेगा। शोक संदेश मिल सकता है, धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धनलाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यस्तता अधिक रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार प्राप्त होंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। धनार्जन होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेचैनी रहेगी। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। रोजगार मिलेगा। थकान महसूस होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भय व कष्ट का वातावरण बन सकता है। फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नए अनुबंध हो सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। प्रमाद न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 जून 2018 : आपका जन्मदिन