Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 1 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की चिंता रहेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद से क्लेश संभव है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेनदारी वसूल होगी, प्रयास करें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। शत्रु शांत रहेंगे। उन्नति होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विवाद न करें। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। चोट व रोग से हानि संभव है। विवाद में न पड़ें। दौड़धूप रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। सम्मान मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा से लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। पुराने संगी-साथी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 दिसंबर 2017 : आपका जन्मदिन