Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशिफल

वृश्चिक
यदि आपका जन्म 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि वृश्चिक है। आपकी राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव है। जन्म का शनि अच्छा है तो परेशानियां कम होगी। अन्यथा नौकरी और व्यापार में परेशानी खड़ी होगी। हालांकि बृहस्पति की कृपा से परेशानियों का निवारण भी होगा। राहु और केतु के शुभ प्रभाव के चलते कारोबार में अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अनुकूल स्थान पर नौकरी या व्यवसाय करने का योग है। जिस नौकरी में आप लगे हुए हैं, उसी में लगे रहना आपको सफलता भी देगा। यह वर्ष आपके शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रहेगा। मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है। वर्ष की शुरुआत में शुक्र और बुध आपकी ही राशि में रहकर आपका व्यवहार आकर्षक बनाएंगे। जिसके चलते संबंधों में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन और निजी जीवन को अनुकूल बनाएंगे। राहु पूरे साल आपके पंचम भाव में बने रहेंगे और आपकी बुद्धि को प्रभावित करेंगे। जल्दबाजी में आकर कोई भी गलत निर्णय लेने से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में राहु की मौजूदगी आपको और कुछ भी करने वाला बना सकती है। गृह प्रवेश, जन्मोत्सव, विवाह मांगलिक कार्य भी परिवार में हो सकते हैं। संतान को लेकर चिंता रहेगी। वर्ष की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल दूसरे भाव में सूर्य देव के साथ रहकर आर्थिक तौर पर उन्नति प्रदान करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। बचत करने में आप सफल होंगे। मई के आसपास बड़ा व्यय किसी व्यवसाय या भवन के नवीनीकरण, पुरानी संपत्ति की खरीद पर या कृषि भूमि, बगीचे को अधिक उपजाऊ बनाने के लिए हो सकता है। बृहस्पति छठे भाव में रहेंगे जिससे स्वास्थ्य समस्याएं और खर्च बढ़ने की स्थिति रहेगी। हालांकि उसके बाद 1 मई को सप्तम भाव में आकर समस्याओं में कमी करेंगे। इस वर्ष जोड़ों में जकड़न, नेत्र पीड़ा, कमर या घुटने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। एलर्जी तथा पित्तजन्य बीमारियों की संभावना भी इस वर्ष है। आपकी राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव है। जन्म का शनि अच्छा है तो परेशानियां कम होगी। अन्यथा नौकरी में परेशानी खड़ी होगी। हालांकि बृहस्पति की कृपा से परेशानियों का निवारण भी होगा। अनुकूल स्थान पर नौकरी करने का योग है। जिस नौकरी में आप लगे हुए हैं, उसी में लगे रहना आपको सफलता भी देगा। इस वर्ष 2024 में शनि आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में रहकर छठे भाव और दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिसके चलते करियर और नौकरी में स्थायित्व आएगा और पूरे वर्ष सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। बृहस्पति का सप्तम भाव में गोचर भी अनुकूल परिणाम देगा। नौकरी में बदलाव भी होंगे तो उससे लाभ ही मिलेगा। आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। सूर्य देव का गोचर अप्रैल में जब आपके छठे भाव में होगा तप पदोन्नति के योग बनेंगे। आपकी राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव है। जन्म का शनि अच्छा है तो परेशानियां कम होगी। अन्यथा व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि राहु और केतु के शुभ प्रभाव के चलते कारोबार में अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शनि के चौथे भाव में होने से दशम भाव सक्रिय रहेगा जिसके चलते व्यापार में सफलता मिलना तय है। कंस्ट्रक्शन, शिक्षा या इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का कार्य कर रहे हैं तो लाभ होगा। हालांकि आपको निवेश में सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। आपके व्यापार का विस्तार होगा और पहले की अपेक्षा आप ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। आपको अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की भी चिंता पर ध्यान देना होगा। यह वर्ष आपके शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रहेगा। मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है। वृश्चिक के छात्रों के लिए यह वर्ष 2024 मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा, क्योंकि पंचम भाव के राहु शिक्षा में रुकावट और परीक्षा में घबराहट पैदा कर सकते हैं। हालांकि राहु के कारण आपकी बुद्धि जरूर तेज होगी। बस आपको अपनी स्मरण शक्ति बढ़ाना होगी। यदि ऐसा कर लेते हैं तो सफल होने से आपको कोई रोक नहीं सकता। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सूर्य और बृहस्पति के उपाय करना चाहिए। वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का व्रत रखना लाभकारी साबित होगा। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। तुला दान करने और बृहस्पति के उपाय करने से सेहत में लाभ होगा।