Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशिफल

मेष
मेष राशि वाले जातकों का जन्म यदि 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मेष है। नवम भाव में मंगल, दशम भाव के शनि के एकादश भाव में रहने से करियर, नौकरी और व्यापार में आप उन्नति करेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में नई ऊंचाइयां प्राप्त होने के योग बनेंगे। देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव के कारण छात्रों की बुद्धि का तीव्र विकास होगा और इससे उन्हें पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। राहु आपकी राशि में 12वें भाव में होंगे। यदि आप विदेश जाने की चाह रखते हैं, तो तैयारी शुरू कर सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए छठे भाव का केतु ट्रांसफर के योग बना सकता है। वैसे नौकरी और व्यवसाय के मामले में साल 2024 अच्छा ही रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति ग्रह के प्रथम भाव में होने से वे प्रेम संबंधों में मधुरता, दांपत्य जीवन में मजबूती और रिश्तों में गलतफहमी को दूर करेंगे। अविवाहित जातकों का इस वर्ष विवाह हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी मंगल धनु में, नवम भाव में सूर्य के साथ स्थिति होकर पारिवारिक यात्रा के योग बना रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी आप व्यस्त रहेंगे। इस समय आपको परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। देव गुरु बृहस्पति आपके दूसरे भाव में जाकर आर्थिक उन्नति के योग बनाएंगे। व्यापार में उन्नति के अच्छे योग बनेंगे। राहु द्वादश भाव में रहकर खर्चे बढ़ते रहेंगे। यह खर्चे व्यर्थ के होंगे इसलिए आपको इन पर नियंत्रण लगाने के प्रयास करते रहना होंगे। हालांकि शनि की तीसरी दृष्टि इस साल आपके इनकम पर रहेगी। वैसे यह आपके लिए शुभ ही रहने वाली है, क्योंकि आप जितनी अधिक मेहनत करते जाएंगे, आपकी आय उतनी ही बढ़ती चली जाएगी। मंगल के साथ सूर्य धनु राशि में रहकर सेहत में सुधार करेंगे। इसी के साथ ही प्रथम भाव में बृहस्पति भी आपकी सेहत में सुधार करेंगे। देव गुरु बृहस्पति तो समस्याओं से बचाएंगे लेकिन राहु और केतु तथा अन्य ग्रहों का प्रभाव बीच-बीच में रक्त संबंधी समस्याएं, कंधा, जोड़ों का दर्द और सिरदर्द तथा अन्य छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं। आपकी कुंडली के दशम भाव के स्वामी शनि का एकादश भाव में गोचर रहेगा जिसके चलते नौकरी में उन्नति होगी। शनि आपकी नौकरी में स्थायित्व और पदोन्नति लेकर आ रहे हैं। नौकरीपेशा हैं और मन में व्यापार करने की इच्छा है तो वर्ष 2024 आपके लिए अनुकूल है। आपको विदेश जाने के बहुत मौके इस वर्ष मिलेंगे। आपके काम के सिलसिले में आपकी व्यस्तता भी अधिक रहेगी। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आप मार्च में यह निर्णय ले सकते हैं। हालांकि नौकरी करने वालों के लिए छठे भाव का केतु ट्रांसफर के योग बना सकता है। मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में बृहस्पति की सातवें भाव पर दृष्टि और शनि का एकादश भाव में विराजमान होना अपके व्यापार को चार चांद लगा देगा। वर्ष 2024 में आप अपने व्यापार में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। यदि आप लेबर, ठेकेदारी, शिक्षा, स्टेशनरी, पुस्तकें, यूनिफार्म, विवाह, इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो इस वर्ष विशेष लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी का व्यापार है तो उसमें थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। वर्ष 2024 में आपको अचानक से धन मिलने की संभावना भी है। हो सकता है कि यह पैतृक संपत्ति से मिले या पूर्व में किए गए निवेश से संभव हो। आपको अपने आचरण पर ध्यान देना होगा अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में फंसकर व्यापार में नुकसान भी उठा सकते हैं। आपकी कुंडली के दशम भाव के स्वामी शनि का एकादश भाव में गोचर रहेगा जिसके चलते करियर में उन्नति होगी। वर्ष 2024 में छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं, क्योंकि बृहस्पति आपके पंचम और नवम भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। इस कारण आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि आपको शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आचरण को शुद्ध बनाकर रखना होगा। अन्यथा करी कराई मेहनत असफल हो जाएगी। यदि आप भ्रम को त्याग देते हैं तो परीक्षा में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा, क्योंकि राहु आप में भ्रम पैदा करेगा और आपके निर्णय को कमजोर करेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी मेहनत पर ही भरोसा करें। मेष राशि वालों को इस समयावधि में प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे स