Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोया हुआ भाग्य जगाएंगे ये 8 सरल उपाय, अवश्य पढ़ें...

हमें फॉलो करें सोया हुआ भाग्य जगाएंगे ये 8 सरल उपाय, अवश्य पढ़ें...

श्री रामानुज

जानिए धन प्राप्ति के अचूक एवं सरलतम उपाय
 

 
 
धन-लक्ष्मी आज के युग की एक अत्यंत आवश्यक वस्तु है। जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रबल पुरुषार्थ तथा कठोर परिश्रम तो आवश्यक है ही, परंतु लक्ष्मी जैसी चंचला को स्थिर रखने के लिए भाग्य और प्रारब्ध भी होना चाहिए।


यदि किसी अशुभ कारणों से भाग्य में बाधा आ रही हो तो सिद्ध किए निम्न उपाए अपनाएं और अपना सोया हुआ भाग्य जगाएं... 


अागे पढ़ें सरल उपाय, जो देंगे धन, सुख-समृद्धि...

 
 
webdunia

 


1. हर पूर्णिमा को सुबह पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
 

2. तुलसी के पौधे पर गुरुवार को पानी में थोड़ा दूध डालकर चढ़ाएं।
 

3. यदि आपको बरगद के पेड़ के नीचे कोई छोटा पौधा उगा हुआ नजर आ जाए तो उसे उखाड़कर अपने घर में लगा दें।
 

 


webdunia


4. गूलर की जड़ को कपड़े में बांधकर उसे ताबीज में डालकर बाजू पर बांधे।



 
5. पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े होकर लोहे के पात्र में पानी लेकर उसमें दूध मिलाकर उसे पीपल की जड़ में डालने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर में लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है।
 


 


webdunia



6. धन समृद्धि की देवी लक्ष्मी को प्रति एकादशी के दिन नौ बत्तियों वाला शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
 

 


7. घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर तांबे के सिक्के को लाल रंग के नवीन वस्त्र में बांधने से घर में धन, समृद्धि का आगमन होता है।
 

8. शनिवार के दिन कृष्ण वर्ण के पशुओं को रोटी खिलाएं।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi