Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 सरल उपायों से करें शंकरजी को प्रसन्न, पाएं धन और सफलता का आशीष

हमें फॉलो करें 7 सरल उपायों से करें शंकरजी को प्रसन्न, पाएं धन और सफलता का आशीष

श्री रामानुज

श्रावण मास में शिव को प्रसन्न करते हैं यह 7 सरलतम उपाय। श्रावण मास सुनहरा अवसर है शिव की कृपा प्राप्ति का। यह अवसर जाने ना पाए... जरूर आजमाएं... 
1 . सावन में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
 
2. घरेलू परेशानियों, पारिवारिक कलह इत्यादि के निदान के लिए सावन में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें तथा गुग्गुल की धूप दें।
 
3. विवाह में अड़चन आ रही है तो सावन में रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं। इससे शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
 
4. सावन में रोज नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। 
 
5. सावन में गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
6. सावन में रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निपटकर समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।
 
7. सावन में किसी नदी या तालाब जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। जब तक यह काम करें, मन ही मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहें। यह धन प्राप्ति का बहुत ही सरल उपाय है।

सावन सोमवार की पवित्र कथा (देखें वीडियो) 
 
 
 
 


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं... (देखें वीडियो)