Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, ‍तो आजमाएं ये 10 सरल उपाय

हमें फॉलो करें अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, ‍तो आजमाएं ये 10 सरल उपाय
*10 आसान टोटके अपनाएं और मनचाहा आकर्षक जॉब पाएं... 
 
क्या आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश नह‍ीं है? क्या आप नौकरी बदलना चाहते हैं? क्या आप भी नौकरी की तलाश में है? खास आपके लिए पेश है कुछ आसान से चमत्कारी टोटके, जो निश्चित रूप से दिलाएंगे आपको आकर्षक मनचाहा जॉब। आजमाएं यह 10 सरल उपाय : 
 
*  रोज सुबह पक्षियों को सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर खिलाएं और मंदिर में दर्शन करें।
 
* किसी भी गणेश चतुर्थी को गणेश जी का ऐसा चित्र घर पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई हो। उनकी आराधना करें। उनके आगे लौंग तथा सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग तथा सुपारी को साथ लेकर जाएं, तो काम सिद्ध होगा। 
 
* एक नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ दें और 'ॐ श्री हनुमते नम:' मंत्र का 108 बार जप करके नींबू को अपने साथ लेकर जाएं। आपका काम अवश्य बन जाएगा। 
 
* बजरंग बली का फोटो जिसमें उनका उड़ता हुआ चित्र हो घर में रखना चाहिए और उसकी पूजा करना चाहिए।  
 
* इंटरव्यू देने जाते समय यदि रास्ते में कोई गाय नजर आ जाए तो उसे आटा-गुड़ खिला कर जाएं। 
 
*  आपको नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना है तो घर से निकलने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।  
 
* शनिवार के दिन शनि देव का विधिपूर्वक पूजन करके 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का 108 बार जप करें। 
 
* अपना सुख चाहने वाले प्रत्येक मनुष्य को कृष्ण का मूलमंत्र 'कृं कृष्णाय नमः' का जाप प्रातःकाल नित्य क्रिया व स्नानादि के पश्चात 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने वाले मनुष्य सभी बाधाओं एवं कष्टों से सदैव मुक्त रहते हैं। 
 
* हर रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अक्षत यानी चावल अर्पित करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इस उपाय से व्यक्ति को अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 
 
* जब भी आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो 'ॐ नम: भगवती पद्मावती ऋद्धि-सिद्धि दायिनी' इस मंत्र का जप 108 कर लें। एकाग्र मन से जप करने पर आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। रूके हुए कार्य सिद्धि के लिए यह टोटका बहुत ही लाभदायक है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्राचीन मिस्र का प्राचीन भारत से संबंध, जानिए रहस्य...