Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Surya Guru Gochar : 12 साल बाद वृषभ राशि में साथ आएंगे सूर्य और गुरु, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

हमें फॉलो करें surya and guru

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 10 मई 2024 (12:10 IST)
surya and guru
Surya Guru Gochar aditya yoga: 3 मई 2024 को बृहस्पति ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया है। बृहस्पति ग्रह एक राशि में करीब 13 माह तक रहता है। 15 मई को सूर्य ग्रह वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं।  करीब 12 साल बाद वृषभ राशि में दूसरे भाव में सूर्य और बृहस्पति की युति बनेगी। गुरु आदित्य योग के चलते 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। इसी दौरान बुध और शुक्र की लग्न में मेष राशि में लक्ष्मी नारायण योग, मीन में राहु और मंगल की युति से अंगारक योग शनि के कुंभ में होने से शश योग भी बना है। 
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के दूसरे यानी धन और भाव में यह गोचर बन रहा है। इससे अचानक से धनलाभ होगा। परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। एक माह तक आपके लिए इस युति के चलते गोल्डन टाइम रहेगा क्योंकि आपकी राशि में लक्ष्मी नारायण योग भी बना हुआ है। नौकरी पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि भी होगी। व्यापार का विस्तार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में यह गोचर बहुत ही शुभ परिणाम देगा। समान में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति तय है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी और साझेदारी के व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सभी पेंडिंग काम पूर्ण होंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
3. कर्क राशि : आपकी कुंडली के एकादश भाव यानी आय, लाभ, मित्र और विस्तार के भाव में यह युति बनी है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं तो आप उससे अच्छा खासा आर्थिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। लम्बे समय तक कहीं रुका हुआ धन मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
4. सिंह राशि : आपकी कुंडली के दसवें भाव में इस युति का बनना कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति का संकेत है। नौकरी में गोल्डन टाइम देखने को मिलेगा। व्यापारी हैं तो आशा से अधिक मुनाफा मिलेगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। इस दौरान आप परिवार एवं समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनाने में सफलता हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी।
5. कुंभ राशि : आपकी कुंडल के चौथे भाव में इस युति के निर्माण से भूमि, वाहन और भवन संबंधी लाभ होगा। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में गोल्डन टाइम देखने को मिलेगा, आर्थिक समृद्धि आएगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जैन समुदाय का रोहिणी व्रत आज, जानें कथा, महत्व, विधि और लाभ