Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: 4 राशियों के लिए फायदेमंद और 3 के लिए नुकसानदायक

हमें फॉलो करें shukra grah
, शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (19:12 IST)
Shukra ka singh rashi mein gochar: 02 अक्टूबर 2023 की मध्यरात्रि 12 बजकर 43 मिनट पर शुकर ग्रह सूर्य की सिंह राशि में गोचर करेगा। शुक्र के सिंह राशि परिवर्तन से 4 राशियों को लाभ होने वाला है और 3 राशियों को इस गोचर से सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप शुक्र के सामान्य उपाय करते हैं तो नुकसान से बच जाएंगे।
 
शुक्र के सिंह में गोचर 4 राशियों को होगा फायदा:-
 
वृषभ राशि:- शुक्र का चौथे भाव में गोचर आपके जीवन में सुख और सुविधाओं का विस्तार करेगा। करियर और नौकरी में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा करना पड़ सकती है। व्यापारी हैं तो मनचाहा परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे। यात्रा से लाभ होगा।
 
मिथुन राशि:- शुक्र का तीसरे भाव में गोचर भाई बहनों का सहयोग दिलाएगा। करियर और नौकरी में उन्नति होगी। व्यपार में नए समझौतों का हस्ताक्षर होने की संभावना है। यात्रा करना पड़ सकती है। विदेश में अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करके सफलता हासिल कर सकते हैं। परिवार में सब चंगा रहेगा।
 
कन्या राशि:- शुक्र का गोचर आपके करियर को नई ऊंचाइयां देगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। वरिष्ठों की सराहना प्राप्त होगी। व्यापारी हैं तो मेहनत रंग लाएगी। नए व्यावसायिक संबंध बनाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे।
 
तुला राशि:- शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर अचानक से धन प्राप्ति के योग बनाएगा। शुक्र आपकी नौकरी में सकारात्मक बदलाव कर सकता है। व्यापारी हैं तो यह गोचर सफलता और लाभ लेकर आने वाला है। कई तरह की उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब होंगे।
 
शुक्र के सिंह में गोचर से 3 राशियां रखें सावधानी:-
 
मेष राशि:- शुक्र आपकी कुंडली के पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का अधिक दबाव रहेगा। नौकरी बदलने की जल्दबाजी न करें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनका ध्यान रखें।  
 
कर्क राशि : आपकी कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर करियर में रुकावट खड़ी करेगा और नौकरी में टेंशन बढ़ सकता है। जिम्मेदारी और समझदारी से काम करेंगे तो यह मुश्‍किल समय आसान हो जाएगा। व्यापारी है तो सोच समझकर कोई फैसला लें। अभी धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी से विवाद न करें।
 
सिंह राशि : आपकी कुंडली के पहले भाव में शुक्र का गोचर आपके दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार पर प्रभाव डालेगा। इस दौरान आपका स्वभाव बदल जाएगा। नौकरी में सहकर्मियों का समर्थन प्राप्त नहीं मिलने से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। स्थानांतरण के योग भी बन सकते हैं। मन को बेचैन न होने दें और समझदार से निर्णय लें। व्यापारी वर्ग भी निवेश का जोखिम अभी न उठाएं।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए लाभदायी रहेगा आज का दिन, जानें ग्रहों की चाल | 30 September 2023