Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेष राशि के नक्षत्र में गुरु का गोचर, मेष सहित इन 5 राशियों को मिलेगा अचानक से फायदा

हमें फॉलो करें मेष राशि के नक्षत्र में गुरु का गोचर, मेष सहित इन 5 राशियों को मिलेगा अचानक से फायदा
, बुधवार, 21 जून 2023 (18:19 IST)
बृहस्पति ग्रह ने 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर किया था। उस समय उसने उसी दिन अश्विनी नक्षत्र के प्रथम चरण में भी प्रवेश किया था। अब यह ग्रह 21 जून 2023 को दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर भरणी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। यहां वह 27 नवंबर 2023 रहेगा। आओ जानते हैं कि किन 5 राशियों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा।
 
मेष राशि:- व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस ग्रह की पांचम भाव पर दृष्टि भाग्य को जागृत करके अचानक से धनलाभ करा सकती है। बृस्पति के मंगल की मूल त्रिकोण राशि और शुक्र के नक्षत्र में होने के कारण वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। यदि प्रेम के चक्कर में हैं तो प्यार बढ़ेगा। 
 
मिथुन राशि: यदि आप व्यपारी हैं तो यह समय शानदार रहेगा। अचानक से धनलाभ होगा। यदि आप आर्किटेक्चर, डिजाइनिंग, मूर्तिकला, चित्रकला, लेखन जैसे रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं तो लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन बहुत शानदार रहने वाला है। 
 
कर्क राशि: आपके लिए गुरु की स्थिति शुभ मानी जा रही है बशर्ते की कुंडली में यह शुभ हो। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित उन्नति देखने को मिलेगी। जो जातक सरकारी नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यपारियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
 
तुला राशि: आपके लिए यह गोचर शानदार रहने वाला है। नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलेगी। व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। पा‍रिवारिक जीवन बहुत ही सुखद रहने वाला है। 
 
धनु राशि: आपके लिए गुरु का यह नक्षत्र गोचर शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की वेतन वृद्धि या पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। व्यपारियों के लिए व्यपार को विस्तार देने का समय है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ जाएगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 जून 2023 : आपका जन्मदिन