Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा बहुत ज्यादा सतर्क

मंगल के मीन राशि में प्रवेश से मेष, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ पर नकारात्मक प्रभाव

हमें फॉलो करें Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा बहुत ज्यादा सतर्क

WD Feature Desk

, गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (11:51 IST)
Mangal Gochar in meen 2024 : मंगल ग्रह 23 अप्रैल, 2024 को सुबह 08 बजकर 19 मिनट पर बृहस्पति ग्रह की मीन राशि में गोचर करेंगे। मंगल के मीन में जाने के साथ ही चतुग्रही योग भी बन रहे हैं। मीन राशि में पहले ही राहु, बुध और शुक्र ग्रह मौजूद हैं। इससे योग संयोग से 5 राशियों को बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
1. मेष राशि : आपके लिए मंगल का गोचर अच्छा नहीं माना जा सकता। धन संबंधी हानि के योग बन सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ जाएंगे। धन की बचत करना मुश्किल होगा। आपको हर क्षेत्र में सतर्कता से काम लेना होगा क्योंकि चुनौतियां बढ़ने वाली है। हालांकि यदि आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी है तो मंगल होगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
2. सिंह राशि : आपके लिए भी मंगल का मीन में गोचर सही नहीं है। क्रोध बढ़ जाएगा। कार्यस्थल पर काफी चुनौतिपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के दवाब के चलते आप तनाव में रहेंगे। इसका आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आपको सतर्क रहकर काम करना होगा। खानपान पर भी ध्यान देना होगा।
3. कन्या राशि: मंगल का गोचर आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। संबंधों को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी ओर की वजन से अपने सुख चैन को नष्ट न करें। संयम और समझदारी के साथ परिस्थिति को समझकर ही निर्णय लें। अपने व्यवहार को अच्छा बनाकर रखें।
 
3. मकर राशि: मंगल के मीन में गोचर के चलते आपकी लव लाइफ में उथल पुथल मच सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को अच्छा बनाकर रखने की जरूरत है। संयम और समझदारी से काम लें। धन संबंधी हानि के योग भी बन रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
5. कुंभ राशि : मंगल का मीन में गोचर आपके करियर और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखा। खासकर शिक्षा या शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों को फायदा होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। खासकर आंख से संबंधित कोई रोग हो सकता है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

kamada ekadashi: कामदा एकादशी व्रत का पारण समय और पूजा