Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य का राशि परिवर्तन कैसा होगा 12 राशियों के लिए, जानिए कौन सी राशि की चमकने वाली है किस्मत

हमें फॉलो करें सूर्य का राशि परिवर्तन कैसा होगा 12 राशियों के लिए, जानिए कौन सी राशि की चमकने वाली है किस्मत
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

18 सितंबर को सूर्य कर रहे हैं राशि का परिवर्तन, क्या होगा बदलाव आपके जीवन में, (12 राशियां)  
 
सूर्य करेंगे मित्रराशि कन्या में प्रवेश, 18 सितंबर को होगा गोचर-
 
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा गया है। 18 सितंबर 2018 से सूर्य गोचरवश अपनी मित्रराशि कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि के अधिपति बुध से सूर्य की नैसर्गिक मित्रता है। सूर्यदेव के कन्या राशि में गोचर का समस्त 12 राशियों पर भी व्यापक प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कि सूर्य का मित्रराशि कन्या में प्रवेश आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा-
 
1. मेष-मेष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। राज्य से लाभ प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
2. वृष-वृष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मानसिक पीड़ा होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। संतान को कष्ट की संभावना है। धनहानि होगी। यात्रा में दुर्घटना की संभावना है। 
 
3.मिथुन-मिथुन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण कष्ट होगा। धनहानि व मानहानि होगी। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में असफ़लता प्राप्त होगी। मानसिक अशांति के कारण कष्ट रहेगा। 
 
4.कर्क-कर्क राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार अनुसार मित्रों से लाभ होगा। धन लाभ होगा। राज्याधिकारियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। पदोन्नति की संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य में सफ़लता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
 
5.सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार व धन संपत्ति में हानि का योग है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की सम्भावना है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी। 
 
6.कन्या-कन्या राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन हानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग है। 
 
7.तुला- तुला राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। सिरदर्द एवं आंखों में कष्ट रहेगा। मान-सम्मान ही हानि होगी।
 
8.वृश्चिक-वृश्चिक राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन प्राप्ति का योग है। पदोन्नति के अवसर हैं। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
 
9.धनु-धनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
 
10.मकर-मकर राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन हानि की संभावना है। झूठे आरोप के कारण प्रतिष्ठा धूमिल होगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। मस्तिष्क रोग के कारण कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण रहेगा। 
 
11.कुंभ-कुंभ राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार विवाद के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी व मुकदमें में असफ़लता के योग हैं। धन का अपव्यय होगा। उच्च रक्तचाप के कारण कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। 
 
12.मीन-धनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार दाम्पत्य सुख में हानि होगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। धन हानि एवं मानहानि होगी। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की संभावनाएं हैं।


webdunia
सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपाय-
 
1. 250 ग्राम गुड़ रविवार के दिन बहते जल में प्रवाहित करें।
2. प्रतिदिन सूर्यदेव को कुंकुं मिश्रित जल का अर्घ्य दें।
3. 11 रविवार को किसी मंदिर में 8 बादाम चढ़ाएं।
4. रविवार को सूर्यास्त से पूर्व भोजन करें।
5. रविवार को बिना नमक वाला भोजन करें।
6. रविवार को सूर्य का दान करें। (दान सामग्री: लाल वस्त्र, लाल पुष्प, गुड़, मसूर की दाल, तांबा, गेहूं, केसर आदि)
7. प्रतिदिन लाल गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत  रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
सम्पर्क: [email protected]

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणेश पूजा में क्यों नहीं करते तुलसी दल अर्पण, पढ़ें पौराणिक कथा