Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Sawan Purnima पर बन रहा दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन घर लाएं ये 5 चीजें

हमें फॉलो करें Sawan Purnima पर बन रहा दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन घर लाएं ये 5 चीजें
, सोमवार, 28 अगस्त 2023 (15:31 IST)
Sawan Purnima 2023 : श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहरा मनाया जाता है। इसी दिन श्रावणी उपाकर्म किया जाता है यानी जनेऊ धारण करना या जनेऊ का नवीनीकरण करने का कार्य किया जाता है। इसी दिन स्नान, दान और तर्पण का भी खास महत्व होता है। इस बार श्रावण पूर्णिमा 30 अगस्त 2023 को रहेगी। दुर्लभ योग संयोग में घर में लाएंगे 5 चीजें तो मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न।
 
श्रावण पूर्णिमा पर बन रहे हैं दुर्लभ योग:-
  • बुधादित्य योग- बुध और सूर्य की युति से बनने वाला बुधादित्य योग सिंह राशि में बन रहा है।
  • शश योग- शनि के केंद्र में अपनी स्वयं की राशि में होने से शश योग योग बनता है।
  • सुकर्मा : 30 अगस्त को रात्र‍ि 09:32 से 31 को शाम 05:15 तक।
  • वासरपति योग- बुध, गुरु, शुक्र का सूर्य के साथ संबंध होने पर यह योग बनता है।
  • इसके अलावा बताया जा रहा है कि गजकेसरी योग, भातृ वृद्धि योग, आयुष्मान योग और सुनफा योग भी बन रहा है।
कोड़ियां : इस दिन शुभ मुहूर्त में कोड़ियां खरीदकर उसे शुद्ध करके पीले या लाल कपड़े में रखकर तिजोरी में रखेंगे तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
 
सोना या चांदी : इस दिन सोने या चांदी के आभूषण खरीदना भी शुभ होता है। इससे माता लक्ष्मी स्थाई रूप से विराजमान होकर आशीर्वाद देती हैं।
 
पलाश के फूल : यदि नहीं से पलाश के फूल मिल जाए तो यह देवी लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। परिवार में खुशी का माहौल रहता है। सावन पूर्णिमा पर घर में पलाश का पौधा लगाने से भी धन की आवक बढ़ती है।
 
वस्त्र : इस दिन घर की बेटी, बहन और माता को वस्त्र देने से देवी लक्ष्मी का स्थाई निवास हो जाता है। अत: वस्त्र खरीदकर जरूर लाएं।
 
एकाक्षी नारियल : इस दिन पूजा का सामान, सुगंधित इत्र और जनेऊ आदि भी खरीद सकते हैं। खासकर एकाक्षी नारियल खरीदकर पूजा घर या दुकान में रखना बहुत ही शुभ होता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओणम पर्व की खास पौराणिक कथा