Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मार्गी शनि के यह हैं राशि अनुसार उपाय, अवश्य आजमाएं

हमें फॉलो करें मार्गी शनि के यह हैं राशि अनुसार उपाय, अवश्य आजमाएं

श्री रामानुज

मेष राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिवार के दिन अपने घर में श्री शिव रुद्राभिषेक करवाएं।
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। 
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
 
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिवार के दिन एक लोहे के कटोरे में सरसों भरकर अपना चेहरा उसमें देखकर छाया दान करें।
 
सिंह के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिवार के दिन काले तिलों अथवा साबुत उड़द का दान करें।
 
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिदेव के बीज मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:' का नियमित जाप करें।
 
तुला राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : आपको नियमित रूप से शमी वृक्ष को जल देकर उसकी पूजा करनी चाहिए।
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : किसी गरीब अथवा असहाय की यथासंभव सहायता करें।
 
धनु राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : चींटियों के स्थान पर चीनी और गेहूं का आटा डालें।
 
मकर राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिवार के दिन, शनि के नक्षत्रों और शनि की होरा में उत्तम गुणवत्ता का नीलम रत्न धारण करें।
 
मीन राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : अपने से छोटों से अच्छा व्यवहार करें और किसी धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर सफाई करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब गजानन बने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में सहायक....