Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शनि का राशि परिवर्तन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, जानिए 12 राशियां

हमें फॉलो करें शनि का राशि परिवर्तन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, जानिए 12 राशियां

श्री रामानुज

* शनि के धनु में परिवर्तन से कईं राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़ें बारह राशियां... 
 

 
26 अक्टूबर 2017 से शनिदेव ढाई साल के लिए धनु राशि में आ गए हैं। अब 24 जनवरी 2020 तक शनि महाराज इस राशि में रहेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को लाभ तो कुछ को हानि की संभावना है। शनि न्याय का कारक ग्रह है। इस कारण कुछ जातकों को बिना वजह कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। शनि के कारण धन हानि और स्थान परिवर्तन के भी योग भी बनते हैं। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह परिवर्तन : 
 
मेष राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। बड़े सौदे और लेन-देन में किस्मत का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सरकारी कामकाज में सावधान रहें। यात्रा में नुकसान होने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत संबंधी सावधानी रखें। जोड़ों में दर्द हो सकता है। पेट में किसी तरह की तकलीफ भी होने की संभावना बन रही है। 
 
उपाय- नकारात्मकता कम करने के लिए लोहे का बर्तन और काला कपड़ा दान करें।
 
वृष राशि के जातकों के कार्य में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर संघर्ष हो सकता है। इन्कम बढ़ाने के लिए साथ में कोई अतिरिक्त कार्य भी शुरू कर सकते हैं। शेयर, कमोडिटी आदि में पैसे लगाने से बचें। गैरकानूनी कामों से दूर रहें अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। आंख, कान, नाक और गले या पेट संबंधी रोग भी होने की संभावना बन रही है। गृहस्थ विवाहेत्तर संबंध से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला हो सकता है। 
 
उपाय- नकारात्मकता कम करने के लिए हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीपक लगाएं। 
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए समय ठीक नहीं है। राजनीति या सामाजिक रूप से सक्रिय जातक सावधान रहें। प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। सट्टेबाज़ी से दूर रहें। पत्नी के कारण भाग्य वृद्धि हो सकती है। सोच-समझकर बोलें। खर्चे बढ़ सकते हैं। परिजनों की सेहत खराब हो सकती है। इनके स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। कुछ अप्रिय घटनाओं के भी योग बन रहे हैं। घुटने में दर्द हो सकता है। विवाह के योग्य जातकों के लिए शनि रुकावटें पैदा करेगा। मकान लेने का विचार बना रखे हैं तो सफलता मिल सकती है। 
 
उपाय- नकारात्मकता कम करने के लिए कुत्तों को रोटी और पक्षियों को अनाज खिलाएं।
 
कर्क राशि के जातकों को कामकाज में परेशानी आ सकती है। कर्क राशि से शनि गोचर में छठे भाव में होंगे। छठा भाव रोग, दुख, ऋण, शत्रु इत्यादि का भाव है अतः आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ेगी। अधिकारियों से अनबन होने के भी योग बन रहे हैं। फालतू खर्चों से बचें। जीवनसाथी के साथ विवाद होने के योग हैं। कानूनी विवादों में सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं। कमर से निचले हिस्सों में तकलीफ होने की संभावना है। घुटने में दर्द हो सकता है। 
 
उपाय- नकारात्मकता कम करने के लिए हर शनिवार शनि मंदिर में बादाम चढ़ाएं।
 
सिंह राशि के जातक धन की चिंता से परेशान रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को नुकसान होने की संभावना बन रही है। बड़ा जोखिम न उठाएं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सम्मान और शोहरत मिल सकती है। व्यर्थ पैसा खर्च ना करें। बैंक या अन्य संस्था से लिया हुआ लोन चुका देंगे। सेहत के मामले में थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। पेट संबंधी रोग भी होने के योग हैं। गर्भवती महिलाओं को भी संभलकर रहना होगा। 
 
उपाय- नकारात्मकता कम करने के लिए मवेशियों को पके हुए चावल खिलाएं।
 
कन्या राशि के जातक अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। मानसिक रूप से शांत रहना श्रेयस्कर होगा। संपत्ति संबंधी बड़े और महत्वपूर्ण फैसले इन दिनों में लेने पड़ सकते हैं। माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। कर्जा लेने से बचें। जल्दी धन कमाने का लालच न करें। अनुभवी की सलाह से ही निवेश करें। जोखिम लेने से भी बचना होगा। ह्रदय रोगी संभलकर रहें। मानसिक तनाव बड़ सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। मकान, वाहन और पैतृक संपत्ति के मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। संतान सुख मिलने के योग हैं। 
 
उपाय- नकारात्मकता कम करने के लिए शनिवार को हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर चढाएं। 
 
तुला राशि के जातकों को साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा। परेशानियों से राहत मिल सकती है। समय शुभ है। बड़े फैसले ले सकते हैं। यात्रा और धन लाभ की भी संभावना बन रही है। आमदनी के हिसाब से खर्चा करें। बहुत से मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। फायदा देने वाले कुछ फैसले अचानक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी से संबंध खराब होने की संभावना है। 
 
उपाय- नकारात्मकता से बचने के लिए काले कपड़े में उड़द और चमेली का तेल रखकर दान करें।
 
वृश्चिक राशि के जातकों को शनि के परिवर्तन के कारण पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। झगड़े और विवाद की स्थिति भी बन सकती है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। व्यर्थ खर्चा भी बढ़ने की संभावना है। पैसों के मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर ले। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। सेहत में सुधार हो सकता है, लेकिन छोटी-मोटी चोट या दुर्घटना की संभावना जरूर बन रही है। संभलकर रहना होगा। 
 
उपाय- नकारात्मकता कम करने के लिए कुत्तों और कौवों को रोटी खिलाएं।
 
धनु राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। पराक्रम के बल पर सफलता मिलेगी। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव और परेशानी बढ़ सकती है। सेहत के मामले लापरवाही न करें। शनि के परिवर्तन से आपकी मेहनत का फल किसी और को मिल सकता है। धर्म और अध्यात्म में विश्वास बढ़ सकता है। दाम्पत्य सुख में कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत संबंधी समस्या भी परेशान कर सकती है। नाक, कान, गला, आंख आदि संबंधी तकलीफ हो सकती है। 
 
उपाय- नकारात्मकता कम करने के लिए हनुमानजी के पैरों का सिंदूर सिर पर लगाएं।
 
मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती शुरू हो गई है। हानि की संभावना बन रही है। खर्चा बढ़ सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। गैर कानूनी कामों से दूर रहें, वरना कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उलझ सकते हैं। धार्मिक कामकाज में रूचि बढ़ सकती है। बचत खत्म हो सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर निवेश करें। सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। ऑपरेशन होने की भी संभावना बन रही है।
 
उपाय- नकारात्मकता कम करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। 
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है। कामकाज में बदलाव हो सकते हैं। कुछ फैसलों को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है। मेहनत और कार्य कुशलता से आमदनी लगातार बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। म्युचुअल फंड, इंटरनेट, शेयर, स्टॉक मार्केट, कमोडिटी आदि से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से शनि की स्थिति खराब नहीं है अत: पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सर्दी, खांसी और जोड़ों के दर्द से थोड़ी परेशानी हो सकती है। संतान के मामले में परेशानी हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहना चाहिए। मान-सम्मान मिलेगा। 
उपाय- नकारात्मकता से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक लगाएं।
 
मीन राशि के जातकों के लिए शनि परिवर्तन से कामकाज की गति धीमी हो सकती है। नौकरी और व्यापार में जोखिम भरा कोई फैसला न लें। नया कामकाज शुरू करने से पहले किसी अनुभवी से जरूर बात करें। अधिकारियों से नौकरीपेशा लोगों का विवाद हो सकता है। पुराना निवेश फायदा देगा। पेट और आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। जोड़ों के दर्द और पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। माता-पिता को लेकर चिंतित रहेंगे। मकान, वाहन या किसी तरह की संपत्ति पर आपका खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी पर बेवजह गुस्सा न करें। बेरोजगार लोगों के लिए समय अच्छा है। 
 
उपाय- नकारात्मकता को कम करने के लिए शनिवार को बहते हुए पानी में थोड़े चावल बहाएं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आपको हर कष्ट से बचाएंगे शनि के ये 10 सरलतम उपाय