Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुष्य नक्षत्र कब है? सोमवार या मंगलवार को? जानिए दोनों दिनों के शुभ मुहूर्त

हमें फॉलो करें पुष्य नक्षत्र कब है? सोमवार या मंगलवार को? जानिए दोनों दिनों के शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र में बेहद लाभकारी माना गया पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) का संयोग इस बार मंगलवार, 18 अक्टूबर को बन रहा है। इस बार का पुष्य नक्षत्र कार्तिक कृष्ण अष्टमी के दिन, 18 अक्टूबर को पड़ रहा हैं, जो कि अधिक फलदायी माना जा रहा है। 
 
यह दीपावली के पूर्व का सबसे खास नक्षत्र है तथा इसमें कलम, दवात, बहीखाते, सोना, चांदी, तांबा, भूमि, भवन, संपत्ति आदि की खरीदारी बहुत ही शुभ फलदायी मानी जाती है। इसी दिन सिद्ध और साध्य योग में पुष्य नक्षत्र मनाया जाएगा। ज्योतिष की मानें तो पुष्य नक्षत्र सुख-समृद्धि एवं शुभ फल प्रदान करने वाला माना जाता है।
 
Pushya Nakshatra Muhurat पुष्य नक्षत्र चौघड़िया मुहूर्त : 
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022-
प्रातः (चर, लाभ, अमृत)- 09.15 ए एम से 01.32 पी एम तक।
अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- 02.57 पी एम से 04.23 पी एम तक।
सायाह्न मुहूर्त (लाभ)- 07.23 पी एम से 08.57 पी एम तक। 
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 10:32 पी एम से 03:15 ए एम (19 अक्टूबर) तक।

जानिए पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त- 

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 
पुष्य नक्षत्र का प्रारंभ- सुबह 5.13 मिनट से शुरू।
पुष्य नक्षत्र का समापन- बुधवार, 19 अक्टूबर को सुबह 8.02 मिनट पर। 
सिद्ध योग 18 अक्टूबर की सायं शाम 4.53 तक तत्पश्चात साध्य योग पूरे दिन तक।

webdunia


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धनतेरस पर 13 दीये क्यों जलाते हैं?