Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हर तरह से दिन को शुभ बनाएंगे सोमवार के ये 9 आसान उपाय, अवश्य पढ़ें...

हमें फॉलो करें हर तरह से दिन को शुभ बनाएंगे सोमवार के ये 9 आसान उपाय, अवश्य पढ़ें...
सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने का दिन माना जाता है। ये देवों के देव, महादेव कहलाते हैं। अत: जीवन में परे‍शानी के दौर से गुजर रहे हैं तो आप शिवजी पूजा करके मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
 
आइए जानें सोमवार के सरलतम उपाय : - 
 
* सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के पानी में कुछेक मात्रा में काले तिल डालकर स्नान करें। 
 
* जल या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। 

 
* आज के दिन सफलता प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। 
 
* अगर शिव मंदिर जाना संभव न हो तो कार्य के लिए घर से निकलने के पहले दूध या पानी पी लें। 
 
* 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम:' मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। 

 
* सफेद रूमाल साथ रखें। 
 
* सफेद फूल शिव जी को चढ़ाएं। 
 
* अपनी विशेष मनोकामना की पूर्ति हेतु दूध, दही, घी, शहद, काले तिल, आदि (इनमें से किसी एक चीज से) शिवजी का अभिषेक करें। 
 
* 'ॐ नमः शिवाय मंत्र' का 108 बार जाप करें।

ALSO READ: 11 सोमवार, 11 शिव नाम और 11 अक्षत का करिश्मा...
 
- आरके.
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 जून 2018 का राशिफल और उपाय...