Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुध होंगे मेष राशि में वक्री, 4 राशियों की आर्थिक हालत हो जाएगी खराब

हमें फॉलो करें बुध होंगे मेष राशि में वक्री, 4 राशियों की आर्थिक हालत हो जाएगी खराब
, शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (15:36 IST)
Transit of Mercury in Aries : बुद्धि, नौकरी, व्यापार, लेखन आदि का कारक ग्रह बुध अब मेष राशि में वक्री होने जा रहा है। 21 अप्रैल 2023 शुक्रवार को बुध ग्रह दोपहर 01 बजकर 25 मिनट पर मेष राशि में वक्री होने जा रहा है। बुध के राशि परिवर्तन या वक्री चाल से सभी के जीवन पर असर पड़ता है। 21 अप्रैल के बाद बुध ग्रह 23 मई को अस्त हो जाएंगे, फिर 10 मई को उदय होंगे और बाद में 15 मई को मार्गी होंगे।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं बुध का वक्री गोचर बारहवें भाव में होने जा रहे हैं। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। नौकर में चुनौती का सामान करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पढ़ सकता है। करियर में सफलता की संभावना कम है। परिवार के लोगों के साथ आपका तालमेल कम बैठेगा।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और वे दसवें भाव में वक्री होंगे। इस गोचर के कारण बुध नौकरी और व्यापार में रुकावट आएगी। कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चें होंगे। लंबी दूरी की यात्रा से हानि हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद उभर सकते हैं।
 
कन्या राशि : बुध आपकी राशि के पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं जो आपके आठवें भाव में वक्री होंगे। आठवें भाव में बुध का होना शुभ नहीं माना जाता है। आपको हर क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको संयम और सावधानी के साथ रहना होगा। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। पारिवार में भी तनाव रहेगा।
 
मकर राशि : बुध आपकी राशि के छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो आपके चौथे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी के लिए यह समय अच्छा नहीं है। व्यपार में फायदे को लेकर आशंका है। जातकों के ख़र्चों में वृद्धि हो सकती हैं। परिवार से संबंधों के लिहाज से भी समय ठीक नहीं है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा