Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सावन माह की मौना पंचमी कब है

हमें फॉलो करें सावन माह की मौना पंचमी कब है
Mauna Panchami 
 
Mauna Panchami 2023 : वर्ष 2023 में मौना पंचमी पर्व शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 को मनाया जाएगा। मान्यतानुसार यह व्रत खासकर बिहार में नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर पड़ता है। इस दिन मौन रहकर शिव जी की पूजा की जाती है। कई क्षेत्रों में इसे सर्प से जुड़ा पर्व भी मानते हैं। इस तिथि के देवता शेषनाग हैं इसलिए इस दिन भोलेनाथ के साथ-साथ शेषनाग की पूजा भी की जाती है। 
 
हिन्दू धर्म के अनुसार श्रावण मास बहुत ही पवित्र माना गया है। और इस माह में भगवान शिव जी तथा नाग पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन नाग देवता को सूखे फल, खीर आदि चढ़ा उनकी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस के बारे में- 
 
मौना पंचमी 2023 कब है : Mauna Panchami 2023 Date
 
इस वर्ष सावन माह का शुभारंभ 4 जुलाई से हो चुका है और सावन कृष्ण पंचमी पर मौना पंचमी का त्योहार 7 जुलाई 2023 को पड़ रहा है।
इस बार सावन कृष्ण पंचमी तिथि का प्रारंभ- 07 जुलाई 2023, शुक्रवार को प्रात: 03.12 मिनट से शुरू होकर 
पंचमी तिथि का समापन- शनिवार 08 जुलाई 2023 को प्रात: 12.17 मिनट पर होगा।
 
मौना पंचमी 2023 के शुभ मुहूर्त : Mauna Panchami 2023 Muhurat
 
मौना पंचमी के दिन प्रात:काल का मुहूर्त- सुबह 05.29 से 08.58 तक।
दोपहर का मुहूर्त- दोपहर 12.26 से 02.10 तक।
शाम का मुहूर्त- शाम 06.39 से 07.23 रात तक।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 जुलाई 2023: आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें दैनिक राशिफल