Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माघ माह की पूर्णिमा तिथि आज, करें खास उपाय, धन, संपदा, लक्ष्मी का घर में होगा निवास

हमें फॉलो करें माघ माह की पूर्णिमा तिथि आज, करें खास उपाय, धन, संपदा, लक्ष्मी का घर में होगा निवास
माघ माह की पूर्णिमा तिथि को बहुत पवित्र माना जाता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन स्वंय भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इस दिन गंगास्नान करने से विष्णु की कृपा मिलती है। जातक को धन, संपदा, लक्ष्मी, यश, सुख, सौभाग्य और उत्तम संतान की प्राप्ति होती है।
 
इस दिन सुबह उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। स्नान करते समय ओम नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।
 
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में केले, केले के पत्ते, सुपारी, पान, शहद, तिल, पंचांमृत, मौली, रोली, कुमकुम, दूर्वा का उपयोग करें।
 
इस दिन भगवान शंकर की पूजा भी लाभदायक होती है। इससे परिवार को आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। 
 
इस दिन तिल, कंबल, पुस्तक, पंचांग, वस्त्र, घी अन्न के दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। 

इस दिन मां लक्ष्मी और श्रीकृष्ण का एक साथ पूजन करें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगवान श्रीकृष्ण ने किए थे ये 7 चमत्कार