Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माघ पूर्णिमा विशेष : क्या दान करें इस दिन...

हमें फॉलो करें माघ पूर्णिमा विशेष : क्या दान करें इस दिन...
हिन्दू पंचांग में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं। इस बार माघ पूर्णिमा 19 फरवरी को है। 
 
माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। इसलिए जो भी माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करता है उसको सभी तरह के पुण्य लाभ मिलते हैं। माघ पूर्णिमा में शुभ मुहूर्त में पूजन विधि अनुसार करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है।
 
पद्मपुराण के अनुसार बाकी के महीनों में जप, तप और दान से भगवान विष्णु उतने प्रसन्न नहीं होते जितने कि वे माघ मास में स्नान करने से होते हैं। माघ मास स्नान के आलावा दान का विशेष महत्व है। 
 
क्या दान करें : दान में तिल, गुड़ और कंबल का विशेष पुण्य है। इसके अलावा वस्त्र, कपास, घी, लड्डू, फल, अन्न आदि भी विशेष फल देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, पुष्य नक्षत्र का खास संयोग, पूरा होगा कल्पवास, कलयुग की हुई थी शुरुआत