Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुरु-पुष्य नक्षत्र 7 दिसंबर को, राशिनुसार करें यह शुभ खरीदी

हमें फॉलो करें गुरु-पुष्य नक्षत्र 7 दिसंबर को, राशिनुसार करें यह शुभ खरीदी
गुरु-पुष्य अत्यंत ही शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन खरीदी गई वस्तु के साथ लक्ष्मी, सुख, सौभाग्य, समृद्धि और हर्ष लेकर आती है। इस पवित्र संयोग को विष्णु-लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। इस योग में सारा दिन मंगलकारी रहता है लेकिन फिर भी शुभ मुहूर्त देखकर ही वस्तुएं खरीदी जाए तो अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। 
 
गुरुवार,7 दिसंबर 2017 को गजकेशरी व गुरु-पुष्य नक्षत्र का अमृत योग है। इस मुहूर्त में खरीदा क्या जाए? प्रस्तुत है, राशियों के अनुसार विशेष जानकारी : 
 
मेष : इस राशि का स्वामी मंगल है। यह पराक्रम का कारक है। इस राशि वालों को अपने लिए रत्न मूंगा खरीदना शुभ रहता है। मेष राशि वाले लाल रत्नों के गहने भी खरीद सकते हैं। सामर्थ्य अनुसार लाल रंग की वस्तुएं भी खरीदी जा सकती है। गुरु के शुभ संयोग के कारण साथ में पीले फूल अवश्य खरीदें और नृसिंह भगवान को चढ़ाएं। 
 
वृषभ : इस राशि का स्वामी शुक्र है। यह सौन्दर्य, प्रेम और गुप्त भावनाओं का कारक है। अत: इस राशि वालों को शुभ मुहूर्त में हीरा अवश्य खरीदना चाहिए। हीरा खरीदने के साथ ही धारण भी इसी दिन करें। अगर हीरा (डायमंड) खरीदने की क्षमता नहीं हो तो चमकते सफेद रंग, सिल्वर कलर के परिधान खरीदना अत्यंत मंगलकारी होगा। गुरु के शुभ संयोग के कारण साथ में मौसमी पीले फल खरीदें और जिस हाथ में हीरा धारण किया है उस हाथ से गुरु को भेंट करें। 
 
मिथुन : इस राशि का स्वामी बुध है। यह वाणी का कारक है। इस राशि वालों को इस दिन शैक्षणिक सामग्री खरीदना चाहिए। क्षमता हो तो पन्ना रत्न खरीद कर धारण करें। अगर नहीं खरीद सकते हैं तो हरे रंग से मुद्रित दुर्गा चालीसा के 5 छोटे संस्करणों का देवी मंदिर में वितरण करें। गुरु के शुभ संयोग की वजह से पीली ध्वजा सजाकर मंदिर में अर्पित करें। 
 
कर्क : इस राशि का स्वामी चन्द्र है। यह मन का कारक है। इस राशि वालों को मोती के आभूषण अवश्य खरीदना चाहिए। हो सके तो सफेद फूल शिव मंदिर में चढ़ाएं। इस दिन घर के किसी बुजुर्ग को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। वाहन खरीदना हो तो कर्क राशि वालों के लिए इससे बेहतर कोई मुहूर्त नहीं है। गुरु के शुभ संयोग में पीले रंग का एक रूमाल खरीदना भी लाभकारी होगा। 
 
सिंह : इस राशि का स्वामी सूर्य है। यह आत्मा का कारक है। इस राशि वालों को स्वर्णाभूषण अवश्य खरीदना चाहिए। हो सके तो प्रात: 6 बजकर 21 मिनट के बाद सूर्य को मिश्री व कुंकू मिलाकर जल चढ़ाएं। इस दिन मंगल मुहूर्त में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकते हैं। विशेषकर फ्रिज या माइक्रोवेव। युवा वर्ग मोबाइल हैंडसेट बदलने पर विचार कर सकते हैं। गुरु के शुभ संयोग में संतरा खरीद कर गरीब बस्तियों में बांटना अत्यंत प्रगतिकारक रहेगा। 
 
कन्या : ( इस राशि का फल मिथुन राशि के अनुसार देखें) इस राशि का स्वामी बुध है। यह वाणी का कारक है। इस राशि वालों को इस दिन शैक्षणिक सामग्री खरीदना चाहिए। क्षमता हो तो पन्ना रत्न खरीद कर धारण करें। अगर नहीं खरीद सकते हैं तो हरे रंग से मुद्रित दुर्गा चालीसा के पांच छोटे संस्करणों का देवी मंदिर में वितरण करें। गुरु के शुभ संयोग की वजह से पीली ध्वजा सजाकर मंदिर में अर्पित करें। 
 
तुला : (इस राशि का फल वृषभ राशि के अनुसार देखें) इस राशि का स्वामी शुक्र है। यह सौन्दर्य, प्रेम और गुप्त भावनाओं का कारक है। अत: इस राशि वालों को शुभ मुहूर्त में हीरा अवश्य खरीदना चाहिए। हीरा खरीदने के साथ ही धारण भी इसी दिन करें। अगर हीरा (डायमंड) खरीदने की क्षमता नहीं हो तो चमकते सफेद रंग, सिल्वर कलर के परिधान खरीदना अत्यंत मंगलकारी होगा। गुरु के शुभ संयोग के कारण साथ में मौसमी पीले फल खरीदें और जिस हाथ में हीरा धारण किया है उस हाथ से गुरु को भेंट करें। 
 
वृश्चिक : (इस राशि का फल मेष राशि के अनुसार देखें) इस राशि का स्वामी मंगल है। यह पराक्रम का कारक है। इस राशि वालों को अपने लिए रत्न मूंगा खरीदना शुभ रहता है। मेष राशि वाले लाल रत्नों के गहने भी खरीद सकते हैं। सामर्थ्य अनुसार लाल रंग की वस्तुएं भी खरीदी जा सकती है। गुरु के शुभ संयोग के कारण साथ में पीले फूल अवश्य खरीदें और नृसिंह भगवान को चढ़ाएं। 
 
धनु : इस राशि का स्वामी गुरु है। यह जीवन में शुभ कार्यों का कारक है। यह व्यक्तित्व में गंभीरता प्रदान करता है। इस राशि वालों को इस दिन पीले वस्त्र ही धारण करने चाहिए। पुखराज रत्न खरीदना चाहिए। हो सके तो आटे में हल्दी मिलाकर दीपक बनाएं और हनुमान मंदिर में जलाएं। मंदिर ना हो तो पीपल के पेड़ को बिना स्पर्श किए दीपक रखें। जीवन की बाधाएं दूर होगी। इस दिन सोना, पीले परिधान, पीले फूल, पीले फल तथा पीली मिठाई खरीदें। गुरु के शुभ संयोग में केसर का तिलक लगाएं तथा जुबान पर शुभ मुहूर्त में केसर रखें। 
 
मकर : इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि वालों को तेल की बनी वस्तु, मोटरबाइक, कार, रेफ्रिजरेटर, कूलर, एसी तथा मोबाइल जैसी हर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदना मंगलकारी रहेगा। इस दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर का चोला चढ़वाना विशेष फलदायक रहेगा। गुरु के शुभ संयोग के कारण मकर राशि वाले अपने गुरु को श्रीफल तथा पीले फूल भेंट करें। हो सके तो वृद्धाश्रम में पीले फल दान करें। 
 
कुंभ : अगर क्षमता हो तो इस राशि वालों को शहर में प्याऊ खुलवाना चाहिए। यह आने वाले समय के लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा। अगर यह क्षमता नहीं हो तो मिट्टी के मटके, सुराही या पानी रखने के अन्य पात्र खरीद कर दान देना चाहिए। पक्षियों के लिए सकोरे लगवाना, पक्षियों को पीला अनाज चुगवाना भी फलदायक रहेगा। नीलम रत्न खरीदना शुभ होगा लेकिन नीलम संभव नहीं हो तो ब्लू टोपाज अवश्य खरीदें। 
 
मीन : (इस राशि का फल धनु राशि के अनुसार देखें) इस राशि का स्वामी गुरु है। यह जीवन में शुभ कार्यों का कारक है। यह व्यक्तित्व में गंभीरता प्रदान करता है। इस राशि वालों को इस दिन पीले वस्त्र ही धारण करने चाहिए। पुखराज रत्न खरीदना चाहिए। हो सके तो आटे में हल्दी मिलाकर दीपक बनाएं और हनुमान मंदिर में जलाएं। मंदिर ना हो तो पीपल के पेड़ को बिना स्पर्श किए दीपक रखें। जीवन की बाधाएं दूर होगी। इस दिन सोना, पीले परिधान, पीले फूल, पीले फल तथा पीली मिठाई खरीदें। गुरु के शुभ संयोग में केसर का तिलक लगाएं तथा जुबान पर शुभ मुहूर्त में केसर रखें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 दिसंबर को शुक्र होंगे अस्त, 3 फरवरी 2018 तक शुभ कार्य निरस्त