Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिवार की सहमति से ही विवाह करती हैं इन तारीखों पर जन्मीं लड़कियां

मूलांक 5 की लड़कियां होती हैं बहुत ही समझदार

हमें फॉलो करें arranged   marriage

WD Feature Desk

Mulank 5: आजकल लिव इन रिलेशनशिप जैसी बुराई के दौर में विवाह सभी की सहमति से और रीति से हो तो ही अच्छा माना जाता है। कई लड़कियां समझदार होती हैं जो पाश्चात्य सभ्यता और बाजारवाद के बहकावे न आकर अपनी जिंदगी को गंभीरता से लेती है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार इन तारीखों को जन्मी लड़कियां अपने परिवार की सहमति से और सोच समझकर ही विवाह करती हैं क्योंकि उन्हें मालूम होता है कि उनका एक फैसला जिंदगी को अच्छा और बुरा मोड़ दे सकती है।
webdunia
मूलांक 5 : ऐसा माना जाता है कि मूलांक 5 की लड़कियां बहुत समझदार होती हैं। मूलांक 5 में 14 और 23 तारीख भी शामिल है। किसी भी महीने की 5,14 या 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 ही होगा। इस तारीख को जन्मीं लड़कियां वर चयन में सावधानी बरतती हैं और परिवार को विश्वास में लेकर ही विवाह करती हैं। यह लड़कियां पति और ससुराल वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली होती हैं।
 
मूलांक 5 का स्वामी बुध है। बुध ग्रह बुद्धि और सोच को प्रवाहित करते हैं। इस अंक के लोग जल्दी से किसी पर विश्वास नहीं करते हैं और जो भी निर्णय लेते हैं वह दिल की बजाय बुद्धि का उपयोग करके लेते हैं। 5 अंक वाले जातक एक से अधिक प्रतिभाओं के धनी होते हैं। बहुत जल्दी किसी चीज को सीखते हैं। अपनी प्रकृति के खिलाफ जाकर कोई भी काम नहीं करते। दूर से देखने वाला इन्हें अक्सर घमंडी समझ सकता है पर ऐसा नहीं है। यह बहुत सरल ह्रदय के होते हैं लेकिन आत्मविश्वासी होते हैं।
 
बुध ग्रह का प्रभाव होने की वजह से मेधावी प्रवृत्ति के होते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में, जीवन में बहुत उन्नति करते हैं। इन्हें व्यवसाय करना चाहिए और या फिर अगर यह नौकरी में है तो इन्हें उस क्षेत्र को संभालना चाहिए जहां पर शारीरिक मेहनत के बजाय दिमाग का काम करना पड़े। अपनी बुद्धि के बल से किसी भी समस्या का निदान आसानी से करते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि करना और किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फाल्गुन माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट