Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शुक्रवार को क्यों नहीं खाते हैं खट्टी चीजें?

हमें फॉलो करें शुक्रवार को क्यों नहीं खाते हैं खट्टी चीजें?
mistakes to avoid on friday vrat : धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन माता संतोषी और धन की देवी माता लक्ष्मी का माना गया है। और यदि आप शुक्रवार के दिन माता संतोषी का व्रत रख रहे हैं तो इस व्रत में खट्‍टा खाना सख्त मना है। 
 
हिंदू धर्म में कुछ खास दिनों में कुछ कार्य करने की विशेष मनाही है, अत: यह कार्य करने से माता धनलक्ष्मी और देवी मां संतोषी नाराज हो जाती है तथा इस उपवास का पूरा फल आपको प्राप्त नहीं होता है। शास्त्रों के अनुसार संतोषी माता को खट्टी चीजें पसंद नहीं हैं, इसलिए इस व्रत में खट्टी चीजें खानी वर्जित हैं।
 
इसी कारण से शुक्रवार के दिन नींबू, संतरा, मौसंबी, बेर, अंगूर, आलूबुखारा, साइट्रिक एसिड, टाटरी या नींबू का फूल तथा अनेक खट्टे फलों में सिट्रिक अम्ल और इसके लवण होने के कारण ही इनका सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
कोई भी व्यक्ति जो जीवन में धन-वैभव, ऐश्वर्य तथा सुख-संपत्ति की कामना से यदि इस दिन व्रत रख रहा है तो उन्हें खासकर खटाई यानी खट्‍टी चीजों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। अत: शुक्रवार के दिन भूलकर भी खट्टी चीजें नहीं खाना चाहिए। वैसे भी शुक्रवार का व्रत खास तौर पर माता लक्ष्मी और माता संतोषी को प्रसन्न करके उन्हें हर तरह की सुख-सुविधा की कामना से किया जाता है। 
 
अत: सप्ताह का यह दिन देवी मां से जुड़ा हुआ होने के कारण इस दिन खट्टा भोजन खाने से बचना चाहिए। साथ ही व्रतधारी के साथ-साथ शुक्रवार के दिन परिवार के सभी सदस्यों को भी खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। 

rk.
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

28 जुलाई 2023 का राशिफल: आज किसे होगा लाभ व किसे नुकसान, पढ़ें 12 राशियां