Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Birthday in February : एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जानें फरवरी में जन्मे जातक का भविष्‍य

हमें फॉलो करें Birthday in February : एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जानें फरवरी में जन्मे जातक का भविष्‍य

WD Feature Desk

February Birthday 2024 
 
 
HIGHLIGHTS
 
* कैसे होते हैं फरवरी माह में जन्मे व्यक्ति।
* फरवरी माह में जन्मे मनुष्‍य का व्यक्तित्व और भाग्य जानें।
* कई क्षेत्रों में कामयाबी पाने वाले होते हैं फरवरी में जन्मे लोग।
 
February Birthday : यदि किसी भी साल के फरवरी महीने में आपका जन्म हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है आपमें दो और अदभुत शक्तियां हैं एक इंट्यूशन पावर (अन्तर्बोध क्षमता) और दूसरी ग्रहण करने की क्षमता, जिसे अंगरेजी में ग्रॉस्पिंग पावर कहा जाता है। आपकी ईमानदारी और स्पष्ट व्यवहार की दुनिया तारीफ करती है। आप हमेशा दूसरों मदद के लिए तत्पर रहते हैं। आप में गजब की आकर्षण शक्ति है। आप में एक अजब तरह की विचित्रता भी पाई जाती है। 
 
जब खुश होते हैं तो खूब खुश होते हैं इतने कि खुशी आपसे संभाले नहीं संभलती और जब दुखी होते हैं तो खूब दुखी। अपने आसपास आप एक रहस्य बनाकर चलते हैं। आपको समझ पाना बहुत मुश्किल तो नहीं लेकिन इतना आसान भी नहीं। कब किस बात पर बुरा लग जाए कोई नहीं जानता।

आपके दोस्तों की संख्या ढेर सारी होती है। हर उम्र के, हर वर्ग के दोस्त आपके ग्रुप में मिल जाएंगे मगर उनसे कितनी पटरी बैठेगी इस पर कुछ भी कहना मुश्किलर है। इसे यूं समझें कि मन से सरल, स्वभाव से कठिन आपकी सिंपल डेफिनेशन है। 
 
आपके करियर की रूकावट आपकी भावुकता है। इस पर विजय हासिल करना बहुत जरूरी है। हर किसी पर विश्वास कर लेना आपकी कमजोरी है, अत: अक्सर आप जल्दी धोखा खा जाते हैं। फरवरी वाले बंदे कुछ तो इतने मासूम होते हैं कि थोड़ी-सी भी बचत करेंगे तो सारी दुनिया में हल्ला मचा देंगे। वैसे बचत करना आपको आता ही नहीं है। 
 
आप भाग्य से ज्यादा कर्म से आगे बढ़ते हैं। आपका स्वभाव रोमांटिक भी सकता हैं, क्योंकि आप 'वेलेंटाइन डे' वाले माह में जन्मे हैं। आपका प्यार बेहद गहरा और पवित्र होता है। आपको बाहरी ब्यूटी उतनी आकर्षि‍त नहीं करती, जितना कोई मासूम सीधा-सच्चा दिल।

फरवरी माह में जन्मे लोगों में एक विशेष तरह का लुभावना अंदाज होता है। वाकपटुता से महफिल को जीत लेते हैं। इस माह की लड़कियां दिखने में सामान्य, मगर प्रखर बुद्धि वाली होती है। इनके व्यक्तित्व में एक तरह की चमक होती है। प्यार के मामले में इनकी किस्मत भी अच्छी होती है।
 
आप बहुत छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेने वाले भी हो सकते हैं। आप अच्छी प्रगति करते हैं। फरवरी वाले बंदे अक्सर डॉक्टर, लेखक, शिक्षक, चित्रकार, कंप्यूटर विशेषज्ञ या नेता होते हैं। इनसे अलग क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए आपको खासा संघर्ष करना पड़ता है।

भाग्य के मामले में समय आपका साथ थोड़ा कम ही देता है। फरवरी वाली यदि शादीशुदा हैं तो पति-पत्नी बेइंतहा प्यार हासिल करते हैं। आपको अपना व्यक्तित्व दृढ़ बनाने पर ध्यान देना चाहिए और हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखकर समय के साथ जीवन में होने वाले जरूरी परिवर्तन को स्वीकार करना चाहिए। 
 
अंत में हैप्पी बर्थ डे! 
 
लकी नंबर : 4, 7, 9 
लकी कलर : व्हाइट, बेबी पिंक, मेहरून
लकी डे : सेटरडे, थर्सडे
लकी स्टोन : एमरल्ड, एमेथिस्ट
उपाय/ सुझाव : पौधे और सूर्य को जल चढ़ाएं। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फरवरी 2024 मासिक राशिफल : किसके खुलेंगे भाग्य किसे रहना होगा सतर्क, जानिए 12 राशियों का भविष्यफल