Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वृषभ राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष

हमें फॉलो करें वृषभ राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष
Taurus zodiac sign vrshabh Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि वृषभ है। यदि आप नौकरीपेशा हैं, व्यापारी हैं या अभी पढ़ाई कर रहे हैं और करियर बनाने में लगे हैं तो जानिए कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा।
 
वृषभ राशि नौकरी 2024 | Taurus job 2024: शनि ग्रह पूरे वर्ष दशम भाव में रहेंगे जिसके चलते वे कार्यक्षेत्र में आपसे बहुत मेहनत कराएंगे और इसका फल भी आपको देंगे। नौकरी या जॉब में आपको मेहनत का ही फल मिलेगा। दशमेश शनि आपको सफलता दिलाएगा। यदि आप शनि के कोई मंदे कार्य नहीं करते हैं तो पदोन्नति तय है। सभी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आपको वाणी पर संयम रखना होगा। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह बेहतर समय रहेगा। राहु की उपस्थिति पूरे वर्ष आपके एकादश भाव में बनी रहेगी।
webdunia
वृषभ राशि व्यापार 2024 | Taurus business 2024: वर्ष 2024 में शुक्र और बुध आपके सप्तम भाव और बारहवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति रहेगी। दशमेश शनि और एकादश राहु के कारण व्यापार में पराक्रम तो होगा लेकिन राहु के कारण नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि शनि के उपाय करें और राहु के मंदे कार्य से दूर रहें। हालांकि साझेदारी के व्यापार में लाभ की पूरी संभावना है। यदि किसी नई जगह पर व्यापार प्रारंभ कर रहे हैं तो सोच समझकर निर्णय लें क्योंकि यह गलत भी हो सकता है। इसके लिए पहले गुरु के उपाय जरूर करें। व्यापार में अपने परिवार के किसी सदस्य को सहयोगी बनाने से लाभ होगा। व्यापारियों को चाहिए कि अलाभकारी संस्थान को वे बंद कर कुछ नया सोचें। वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र सप्तम भाव में, द्वादश भाव में बृहस्पति, दशम भाव में शनि और राहु एकादश भाव में होने से व्यापार के लिए आदर्श स्थितियों का निर्माण होगा।
करियर एजुकेशन Taurus career and Education 2024: वर्ष 2024 में छात्रों का ध्यान भटकेगा। उन्हें अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा। अन्यथा चुनौती का सामना करना पड़ेगा। केतु के पंचम भाव में स्थित होने के कारण आप सफलता का शॉर्टकट ढूंढने के चक्कर में रहस्यमयी विद्याओं के चक्कर में पड़ सकते हैं जो आपको असफल बना देगी। इसलिए जरूरी है कि आप एकाग्र रहकर कार्य करें। यदि आप शोधार्थी हैं तो परीक्षा में सफल होंगे। खगोल, भूगोल, इतिहास, भाषा जैसे विषयों को ले रखा है तो 2024 में सफलता की गारंटी मानी जा सकती है। शर्त है कि आप खुद को फोकस करके रखें। हालांकि वर्ष 2024 के दौरान प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वर्ष के पूर्वार्द्ध से छ: माह उपलब्धि कारक हो सकते हैं। जनवरी से मार्च के बीच शारीरिक कमजोरी, एकाग्रता में कमी के चलते शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए बृहस्पति के उपाय करें। पढ़ाई या नौकरी के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Numerology 2024: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा नया साल आपके लिए