Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिंह राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

हमें फॉलो करें सिंह राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

जनवरी- पारिवारिक मामलों में सुखद वातावरण के साथ शुभ कार्य भी हो सकते हैं। जनता के कार्यों में सफलता पाएंगे। संतान पक्ष में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रसन्नतादायक समय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा भी लाभान्वित होंगे।

 
फरवरी- घर या परिवार में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में संतोषजनक स्थिति रहेगी। भाग्य में कुछ रुकावट आ सकती है। शत्रुवर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
मार्च- प्रभाव में वृद्धि होगी, वहीं आपकी महत्वाकांक्षाएं भी पूरी होंगी। जीवनसाथी के मामलों में थोड़ी समझदारी से काम लेना होगा। भाग्य के मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।

 
अप्रैल- समय का सदुपयोग कर अनुकूल स्थितियां पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यवसाय में प्रगति का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, वहीं प्रभाव में थोड़ी कमी महसूस करेंगे। पारिवारिक समय प्रसन्नतादायक रहेगा। संतान पक्ष में सावधानी बरतें।
 
मई- साहस बल में वृद्धि होगी, वहीं आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में सफल होंगे। भोग-विलास की ओर अधिक ध्यान रहेगा। दैनिक व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में अकस्मात लाभ भी मिल सकता है। नौकरीपेशाओं को कुछ सतर्कता रखनी होगी।

 
जून- समय मिला-जुला होने से सावधानीपूर्वक कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचें। नौकरीपेशाओं को संभलकर चलना होगा। अधिकारी वर्ग भी सतर्कता रखें। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी के मामलों में सुधार होगा। लेन-देन संभलकर करें।
 
जुलाई- शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे वहीं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए भी सुखद स्थिति रहेगी। भाग्यबल का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। पिता से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

 
अगस्त- मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सलाह लेकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में बाहरी संपर्कों से लाभ होगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम के कार्य से बचें। शेयर बाजार से जुड़े संभलकर चलें। शत्रु प्रभावहीन होंगे।
 
सितंबर- भाग्य की स्थिति प्रबल होने से आपके कार्य बनेंगे। साहस बल में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में सुधार के साथ प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा भी सुखद स्थिति पाएंगे। स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी। अकस्मात धनलाभ के योग हैं। शत्रु से बचकर चलें।

 
अक्टूबर- घर या परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। मकान व भूमि संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति सावधानी रखें। पिता का सहयोग लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी।
 
नवंबर- समय का ध्यान रखना होगा। जल्दबाजी किसी भी कार्य में नुकसानदायक रहेगी। व्यवसाय पक्ष में सुधार होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। लेन-देन से बचना होगा।

 
दिसंबर- पारिवारिक प्रसन्नता के साथ सुखद वातावरण रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय ठीक-ठीक रहेगा। लेन-देन समय पर होगा।
 
उपाय- इस वर्ष पुखराज के साथ माणिक्य पहनें। सूर्य को प्रात: दूध-मिश्री मिला जल एक स्टील के लोटे से अर्क दें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अगर चाहते हैं आप यश, सफलता और धन.... तो इस सूर्य स्तोत्र में है वह दम