Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2018 : मूलांक 8 के लिए नए साल के सितारे...

हमें फॉलो करें 2018 : मूलांक 8 के लिए नए साल के सितारे...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

जिन व्यक्तियों का जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 माना जाता है। इसका प्रतिनिधि ग्रह 'शनि' है। स्वभाव में गंभीरता, विश्वसनीयता तथा प्रामाणिक होते हैं लेकिन समाज में मुश्किल से घुल-मिल पाते हैं। इसके जातक बीच का जीवन नहीं जीते। या तो वे एकदम उच्च स्तर पर होंगे या एकदम निम्न स्तर पर।


एकांतप्रियता पसंद होती है। छिछोरापन इन्हें पसंद नहीं होता। इस वर्ष का अंक इनका मित्र नहीं है अत: मुश्किलों का सामना करना ही पड़ेगा। अच्‍छे मित्र आपके काम आएंगे। दिखावा, पाखंड पसंद नहीं है। झूठी शान नहीं दिखाना स्वभाव है। नशाखोरी आपको बर्बाद कर देगी। बचपन से चतुर होना योग्यता है।
 

शुभ दिन- 3, 5, 7, 8, 17 व 26 तारीखें शुभ हैं।
शुभ रंग- काला, नीला, भूरा बैंगनी रंग शुभ हैं।
शुभ दिवस- शनिवार।
शुभ रत्न- नीलम।
व्रतोपवास- शनिवार व्रत तथा चमड़ा, लोहा दान करें। घर में गूगल की धूप दें।
 
आय के साधन बढ़ेंगे, लेकिन यात्राओं में सावधानी आवश्यक है। लोगों से संपर्क बढ़ाएं। दूसरों के भरोसे कोई कार्य न करें। आपके अपने ही आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं। कोर्ट व कचहरी में समस्या हो सकती है, घबराएं नहीं। जोखिम व जल्दबाजी से बचें।

प्रेम-प्रसंग में प्रतिकूलता रहेगी। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। करियर में धैर्य रखना होगा। स्नायु, हड्डी व पेट रोग हो सकते हैं। वृद्धावस्थाजन्य रोग उभरेंगे। खानपान व व्यायाम का ध्यान रखें। उन्नति के लिए हठ त्यागना होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां शाकंभरी देवी का पावन चालीसा