Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मीन राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

हमें फॉलो करें मीन राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मीन राशि वाले लोगों को इस वर्ष किसी चीज की पुन: प्राप्ति हो सकती है। बीते साल मिली असफलताओं से आप इस वर्ष और मजबूत रहेंगे। कार्यस्थल पर किया गया प्रदर्शन आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। शिक्षा को लेकर की गई प्रतियागिताएं आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। इस वर्ष प्रत्येक काम के लिए आपको एक बेहतर प्लानिंग करने की जरूरत होगी, तभी उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलेंगे।
 
मीन राशि के लोग इस साल अपनी मेहनत के बदौलत ही पैसे कमा पाएंगे। कुछ बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में आपको अपना नजरिया बदलना होगा और सतर्क भी रहना होगा। इस साल की अवधि के बीच मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर विशेष ध्यान देना होगा।
 
आर्थिक मामले में अनजान व्यक्तियों पर आंख बंद करके विश्वास न करें। इस साल आपको अप्रत्याशित मुनाफा होगा। इस दौरान व्यापार को आगे ले जाने के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। इस साल आपको जरूरी काम के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। किसी को उधार में पैसे देते समय सावधान रहें और अपने खर्चों पर ध्यान दें। आपके करीबी लोग आपका साथ दे सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
 
आपका जीवनसाथी आपके लिए हर मोड़ पर खड़ा रहेगा। आप दोनों के रिश्तों में मधुरता आएगी और आप एक-दूसरे की मदद करेंगे। काम के बीच में आराम के लिए समय निकालें और समय पर खाना खाएं। योग और व्यायाम आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
 
शुभ महीने- जून, जुलाई, अगस्त।
उपाय- 1. भगवान राम और भगवान विष्णु की पूजा करें।
2. भगवान राम को पीला चंदन लगाएं।
शुभ रंग- हल्का नीला, हरा, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक- 18, 6, 15।
शुभ दिन- सोमवार, शुक्रवार।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या रामायण और महाभारत काल में मंदिर होते थे?