Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिथुन राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल

हमें फॉलो करें मिथुन राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

मिथुन राशि के लोग प्रगतिशील सोच वाले, स्फूर्तिमान, हाजिर जवाब  और प्रभावशाली होते हैं, आइए जानें उनके लिए यह नया साल क्या लेकर आया है.... 
 

 

 
मिथुन- का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह 
 
नौकरी और व्यवसाय
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्षारंभ में नौकरी व व्यवसाय में भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके अधिक प्रयासों के बावजूद नौकरी में उत्तम सफलता के आसार कम ही रहेंगे किंतु आपको इससे निराश या हताश होने की जरूरत नहीं है, प्रयास करते रहें, क्योंकि वर्ष के मध्य बनी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास ही आपको अपने क्षेत्र में एक नई पहचान के साथ सफलता दिलाने में कामयाब हो सकते हैं जिससे आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अपने सहयोगियों की सहायता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इस वर्ष आय के नए स्रोत बढ़ सकते हैं। साल के अंत में आपके धन प्राप्ति के योग अच्छे हैं। व्यापार से आपको सफलता के साथ लाभ भी होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें उन्नति मिलने से आर्थिक वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी के काम करने वाले लोगों के लिए यह समय लाभदायक रह सकता है। 
 
आर्थिक स्थिति
 
धन संबंधी मामलों में यह साल आपके खर्चे कुछ बढ़ा सकता है। घरेलू खर्चों की पूर्ति के लिए आपको अधिक परिश्रम करने के साथ कर्ज भी लेना पड़ सकता है। अपने शौक पूरे करने के लिए आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आप अपने खर्चों को नियंत्रित में रखने की कोशिश करें। जहां से बचत हो सके, वहां से बचत करें। धन का आगमन कुछ मिला-जुला रहेगा अथवा यह भी संभावना बनती है कि धन आता तो रहेगा, परंतु आपके पास रुकेगा नहीं। बहुत-सी जिम्मेदारियों को निभाने में लिए आपको धन खर्च करना होगा। वर्ष मध्य कुछ राहत मिलती नजर आएगी और आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं।
 
विद्यार्थियों के लिए
 
इस राशि वाले छात्रों को थोड़ा अधिक परिश्रम करना होगा। आपकी योग्यता रंग लाएगी। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य और बुद्धिमत्ता से अपना काम करना होगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे विद्यार्थियों को उत्तम सफलता मिलने की संभावना है। वर्ष मध्य में आपको राहत नजर आ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष उत्तम है। उन्हें मौका भी मिलेगा।
 
पारिवारिक जीवन
 
आपकी राशि वालों के लिए यह वर्ष जहां एक और आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की ओर इशारा करता है, वहीं दूसरी ओर घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहने की भी संभावना है। इस दौरान माता से आपका लगाव बढ़ेगा। उनकी भावनाओं व प्यार को महत्व दें। आपका परिवार से लगाव बढ़ेगा। दोस्तों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपके व्यवसाय में सहयोगवादी साबित हो सकते हैं, लेकिन भाई-बंधुओं से कुछ मन-मुटाव रहने की आशंका है। इसी वजह से स्थिति कुछ तनावपूर्ण रह सकती है। अपनी योग्यता और वॉक संबंधों से संतुलन बना रहेगा। संतान की प्रगति से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। जीवनसाथी और मां को कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। घर में सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि हो सकती है।
 
कैसा रहेगा स्वास्थ्य
 
इस वर्ष आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहरी खान-पान से बचें अन्यथा फूड पॉइजनिंग हो सकती है। अत्यधिक परिश्रम आपके स्वास्थ्य को हानि दे सकता है इसलिए अच्छा हो कि आप विश्राम पर भी ध्यान दें। चर्मरोग संबंधी विकार हो सकते हैं। जो किसी लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें चिकित्सक से सलाह लेते रहना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योग, प्राणायाम व नियमित ध्यान करें, लाभ होगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें व गति को नियंत्रण में रखें। लापरवाही नुकसानप्रद रह सकती है।
अन्य राशियां यहां पढ़ें

कर्क 

सिंह 


वर्ष 2017 :  संपूर्ण भविष्य फल  
 
जनवरी- परिश्रम अधिक करने पर ही सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग की भावना रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी, वहीं नौकरीपेशा भी सुखद स्थिति पाएंगे। शत्रु से बचकर चलें। 
 
फरवरी- यह मास आपके लिए अतिउत्तम है, फायदा उठाएं। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरीपेशा प्रगति पाएंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। मातृपक्ष से प्रसन्नता रहेगी।
 
मार्च- आर्थिक प्रयासों में सफलता के साथ प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता के साथ मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। विद्यार्थी वर्ग भी प्रसन्न होंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। भाग्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शत्रु से राहत मिलेगी। 
 
अप्रैल- बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। पराक्रम द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा अपने कार्य में सतर्कता बरतकर चलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक मामलों में सहयोगवादी समय रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। कर्ज कम होगा।
 
मई- स्वप्रयत्नों से आर्थिक प्रगति रहेगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। मन में प्रसन्नता महसूस करेंगे। सुखद समाचार मिलेगा।
 
जून- पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। शुभ कार्य भी हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। शासकीय मामलों में सतर्कता द्वारा ही सफल होंगे। स्वप्रयत्नों से धनलाभ होगा। स्वभाव में नरमी रखना होगी। 
 
जुलाई- भूमि-भवन के मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। मातृपक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति भी अनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय उत्तम रहेगा। 
 
अगस्त- कौटुम्बिक मामलों में सावधानी रखना होगी। लेन-देन सावधानीपूर्वक करें, धन रुक सकता है। पारिवारिक सहयोग के साथ प्रसन्नता का वातावरण भी रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। फिजूलखर्ची से बचना होगा। 
 
सितंबर- शत्रुपक्ष से सावधानी रखें। लेन-देन में भी सतर्कता रखनी होगी। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। नौकरीपेशा व व्यापारिक वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। जीवनसाथी के मामलों में सोच-विचारकर चलें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। 
 
अक्टूबर- पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। मकान-भूमि संबंधित सफलता मिलेगी। पराक्रम द्वारा आपके कार्य सफल होंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। 
 
नवंबर- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद ही रहेगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। दैनिक व्यवसायी सावधानी रखकर चलें। लेखनादि के कार्य में सतर्कता रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
दिसंबर- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक मामलों में समय ठीक रहेगा। शत्रुपक्ष पर ध्यान रखकर चलें। नौकरीपेशा के लिए समय ठीक-ठीक कहा जा सकता है। भाग्य साथ देगा।

वर्ष में बुरे प्रभाव से बचने के लिए उपाय...  
 
1. गाय को पालक या हरे चने खिलाएं।
2. नियमित रूप से श्रीसूक्तम् पाठ करें।
3. गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
4. बुधवार को गरीब बच्चों में कॉपी-किताबें बांटें।
5. अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि