Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कन्या राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014

कन्या राशि : वार्षिक भविष्यफल 2014

हमें फॉलो करें कन्या राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014
- आचार्य डॉ. संज

FILE

वार्षिक भविष्यफल 2014 : कैसा रहेगा कन्या राशिवालों के लिए 2014


कन्या राशि के जातक बुद्धिमान, विवेकी, आर्थिक, कूटनीतिक और चतुर होते हैं। इनकी रुचि कला और साहित्य में हो सकती है। आकर्षक व्यक्तित्व से जल्दी प्रभावित करते हैं, लेकिन स्वभाव से अन्तर्मुखी होते हैं।


परिवार : कन्या राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष उत्तम रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। लेकिन दूसरे भाव में शनि की उपस्थिति किसी पारिवारिक क्लेश को उत्पन्न कर सकती है। न्यायालय में चल रहे पुराने विवाद का समापन जातक के पक्ष में होने के योग बन रहे हैं।


स्वास्थ्य : कन्या राशि के जातक का स्वास्थ्य इस वर्ष अनुकूल रहेगा। पुराने रोगों का निदान होगा। माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ध्यान तथा योग के सहारे से मन को एकाग्र करें।


प्रेम-दांपत्य : प्रेम के लिए यह वर्ष बहुत ही अनुकूल रहेगा। विवाह योग्य जातकों के वर्ष के दूसरे भाग में सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। संतान के संबंध में शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।



कार्यक्षेत्र-रोजगार : इस साल आप व्यापार नौकरी या धंधे में कुछ विशेष करेंगे। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण विपरीत परिस्थिति में भी आपको मति भ्रम नहीं होगा और सही काम करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने से आपके काम धंधे को एक नया अनुभव मिलेगा। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में भ्रमण भी होगा। आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार का विस्तार होगा और पद बढे़गा। नौकरी में भी तरक्की मिलने के मजबूत योगायोग हैं। इस वर्ष आप सफलता के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त करेंगे।



धन-संपत्ति : धन के लिए यह वर्ष श्रेष्ठ है। अटका पैसा मिलेगा। वर्ष की शुरुआत में कर्म स्थान पर स्थित बृहस्पति धनार्जन करवाएगा वहीं वर्ष के दूसरे भाग में धन अर्जन का नया स्रोत मिल सकता है। विदेश यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं।



विद्या : अध्ययन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक शिक्षा में सफलता मिलेगी। लक्ष्य पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा के लिए समय अनुकूल है। विदेशों में शिक्षा पाने के लिए समय अनुकूल है

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi