Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2014 : कैसा होगा बॉलीवुड के लिए

कैसा रहेगा नया साल फिल्मोद्योग के लिए

हमें फॉलो करें 2014 : कैसा होगा बॉलीवुड के लिए
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

मुंबई को फिल्मोद्योग की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। पहले बॉम्बे, बंबई के नाम से जाना जाता था तब उसकी वृषभ राशि थी जो शुक्र प्रधान थी, उस समय फिल्म संसार खूब फला-फूला व आगे बढ़ता गया।

आज मुंबई के नाम से विख्यात है। मुंबई की नाम राशि सिंह है व उसका स्वामी सूर्य है। वहीं कला व फिल्म उद्योग का कारक ग्रह शुक्र है।

webdunia
FILE


वर्षारंभ में शुक्र मकर राशि में होकर वर्ष की सूर्योदयकालीन कुंडली के अनुसार द्वितीय भाव में है। शुक्र एकादश व षष्ट भाव का स्वामी है, शुक्र जिस भाव में है उस भाव का स्वामी शनि उच्च का होकर एकादश भाव में राहु के संग है अत: फिल्म संसार के लिए यह साल मिलाजुला ही कहा जा सकता है।

पंचम यानी मनोरंजन भाव का स्वामी मंगल दशम भाव में सम का होकर बैठा है। दशम भाव से मंगल की लग्न पर तृतीय दृष्टि व चतुर्थ यानी जनता भाव पर मित्र दृष्टि पड़ने से तथा पंचम यानी मनोरंजन भाव पर स्वदृष्टि पड़ने से फिल्म उद्योग की स्थिति 2014 में मिली-जुली कही जा सकती है।

शुक्र व शनि में राशि परिवर्तन योग इस उद्योग को कुछ बल प्रदान करने वाला होगा। जिन कलाकारों की राशि मकर, कुंभ व तुला होगी उनके लिए यह वर्ष लाभदायक कहा जा सकता है

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi