Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टीम इंडिया है या मुंबई इंडियन्स, Asia Cup की टीम को लेकर मिली ऐसी प्रतिक्रिया

हमें फॉलो करें टीम इंडिया है या मुंबई इंडियन्स, Asia Cup की टीम को लेकर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
, सोमवार, 21 अगस्त 2023 (16:38 IST)
एशिया कप के लिए भारतीय टीम ने आज दोपहर 1.30 बजे टीम की घोषणा की जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर शामिल थे। टीम काफी अनुभवी है और इक्का दुक्का ही युवा खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं।

हालांकि एक और प्रतिक्रिया दल की घोषणा के बाद हुई, वह यह कि टीम इंडिया में मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों की भरमार थी। गौरतलब है कि रोहित शर्मा खुद आईपीएल के फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियन्स के कप्तान है, मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर खुद मुंबई क्षेत्र से आते है।
webdunia

टीम इंडिया में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है जो मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी है और सिर्फ टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं।जसप्रीत बुमराह ने चोट से वापसी की है जो मुंबई इंडियन्स से है। ईशान किशन भी मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा है।इसके अलावा सूर्याकुमार यादव जो कि एकदिवसीय प्रारुप में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं वह भी मुंबई इंडियन्स से ही हैं।

हार्दिक पांड्या फिलहाल तो गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं लेकिन मुंबई इंडियन्स टीम से काफी समय तक जुड़े रहे। ऐसे में फैंस ने ट्विटर पर यह आरोप लगाया कि टीम में मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गयी है।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तिलक वर्मा रहे Asia Cup स्कवॉड का एकमात्र युवा चेहरा, संजू सैमसन बैकअप में