Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : राखपत और रखापत

हमें फॉलो करें अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : राखपत और रखापत
Akbar Birbal Ki Kahani Hindi Mein

एक बार दिल्ली दरबार में बैठे हुए बादशाह अकबर ने अपने नवरत्नों से पूछा- 'भई, यह बताओ सबसे बडा़ पट यानी शहर कौन-सा हैं।'

बादशाह के सवाल के क्या जवाब दिए नवरत्नों ने....


webdunia
FILE


पहले नवरत्न ने कहा ‘सोनीपत’।
दूसरा नवरत्न -'हुजूर, पानीपत सबसे बडा, पत हैं।
तीसरे नवरत्न ने लम्बी हांकी- 'नहीं जनाब, दलपत से बडा़ पत और कोई दूसरा नहीं हैं।
चौथे नवरत्न ने अपना राग अलापा- 'सबसे बडा़ पत तो दिल्लीपत यानी दिल्ली शहर हैं।

बादशाह ने बीरबल से क्या पूछा...



webdunia
FILE


बीरबल चुपचाप बैठे हुए सारी बातें सुन रहे थे। बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा तुम भी कुछ बोलो।
बीरबल ने कहा- 'सबसे बडा़ पत हैं ‘राखपत’ और दूसरा बडा़ पत हैं ‘रखापत’।'

बादशाह अकबर ने पूछा- 'बीरबल हमने सोनीपत, पानीपत दलपत और दिल्लीपत सब पत सुन रखे हैं। पर राखपत, रखापत किस शहर के नाम हैं।

बीरबल ने कैसे समझाया पत का मतलब....


webdunia
FILE

बीरबल बोले 'हुजूर राखपत का मतलब हैं मैं आपके रखूं और रखापत का मतलब हैं आप मेरी बात रखो। यह मेलजोल और प्रेमभाव जिस पत में नहीं है, उस पत का क्या मतलब हैं। प्रेमभाव हैं तो जंगल में भी मंगल हैं और प्रेमभाव नहीं तो नगर भी नरक का द्वार हैं।

बादशाह अकबर बीरबल की बातों को सुनकर बहुत खुश हुए और उन्हें कई इनामों से नवाजा।

(समाप्त)



हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi