Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्री लक्ष्मी नारायण की आरती

हमें फॉलो करें Lakshmi Narayan Aarti
, शनिवार, 4 नवंबर 2023 (17:09 IST)
Lakshmi Narayan Aarti: भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की कई आरतियां प्रचलित हैं। यहां पर जानिए सबसे खास आरती जो हर जगह गायी जाती है। जय लक्ष्मी विष्णो। जय लक्ष्मीनारायण यह आरती सभी जगह प्रचलित है।
 
॥ श्री लक्ष्मीनारायण आरती ॥
 
जय लक्ष्मी-विष्णो। जय लक्ष्मीनारायण,
जय लक्ष्मी-विष्णो। जय माधव, जय श्रीपति
 
जय, जय, जय विष्णो॥
 
जय लक्ष्मी-विष्णो।
जय चम्पा सम-वर्णेजय नीरदकान्ते।
जय मन्द स्मित-शोभेजय अदभुत शान्ते॥
 
जय लक्ष्मी-विष्णो।
 
कमल वराभय-हस्तेशङ्खादिकधारिन्।
जय कमलालयवासिनिगरुडासनचारिन्॥
 
जय लक्ष्मी-विष्णो।
 
सच्चिन्मयकरचरणेसच्चिन्मयमूर्ते।
दिव्यानन्द-विलासिनिजय सुखमयमूर्ते॥
 
जय लक्ष्मी-विष्णो।
 
तुम त्रिभुवन की माता,तुम सबके त्राता।
तुम लोक-त्रय-जननी,तुम सबके धाता॥
 
जय लक्ष्मी-विष्णो।
 
तुम धन जन सुखसन्तित जय देनेवाली।
परमानन्द बिधातातुम हो वनमाली॥
 
जय लक्ष्मी-विष्णो।
 
तुम हो सुमति घरों में,तुम सबके स्वामी।
चेतन और अचेतनके अन्तर्यामी॥
 
जय लक्ष्मी-विष्णो।
 
शरणागत हूँ मुझ परकृपा करो माता।
जय लक्ष्मी-नारायणनव-मन्गल दाता॥
 
जय लक्ष्मी-विष्णो। 
 
जय लक्ष्मी-विष्णो। जय लक्ष्मीनारायण,
जय लक्ष्मी-विष्णो। जय माधव, जय श्रीपति

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महालक्ष्मी की आरती । Mahalaxmi Aarti