Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वर्ष 2012 के टॉप टेन क्राइम

हमें फॉलो करें वर्ष 2012 के टॉप टेन क्राइम
, बुधवार, 26 दिसंबर 2012 (11:24 IST)
वर्ष 2012 के साथ कुछ अच्छी घटनाएं जुड़ी हैं तो कुछ बहुत घृणित घटनाएं। वर्ष 2012 में क्राइम के ऐसी घटनाएं घटी जो दिल को दहला देने वाली थीं। 2012 की कुछ आपराधिक घटनाएं-

FILE
10. मॉडल मीनाक्षी थापा मर्डर केस
यह कहानी किसी मर्डर मिस्ट्री फिल्म की तरह लगती है। अप्रैल में इलाहाबाद में पुलिस को सिर कटी लाश मिलने इस केस की कहानी सामने आती है।

अपने मकसद को पूरा करने लिए अपराधियों ने एक मॉडल की नृशंस हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी हैं प्रीति और अमित। दोनों मुंबई में इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात नेपाली मूल की 26 वर्षीय मॉडल अभिनेत्री मीनाक्षी थापा से होती है। दोनों ‍मीनाक्षी का अपहरण कर फिरौती की योजना बनाते हैं। मीनाक्षी को फिल्म में एक्टिंग का लालच देते हैं।

मीनाक्षी को उत्तरप्रदेश बुलाकर अपहरण कर उसके परिवार से 15 लाख रुपए मांगे। जब दोनों को पता चला कि परिवार पैसे देने की स्थिति में नहीं तो तो मीनाक्षी की हत्या कर दी। सिर काटकर इलाहाबाद से गोरखपुर लौटते समय बीच रास्ते में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

webdunia
FILE
9. पोंटी चड्‍ढा : फिल्मी तरीके से हुई हत्या
नवंबर में विवादास्पद शराब कारोबारी और फिल्म निर्माता पोंटी चड्ढा और उसके भाई की मौत भी किसी फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की तरह हुई।

दक्षिण दिल्ली स्थित एक फार्म हाउस में संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए दोनों भाइयों की बीच बैठक चल रही थी।

इसी बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। बताया जाता है कि पोंटी चड्‍ढा (55) और उसके भाई के आपसी रिश्ते अच्छे नहीं थे और उनके बीच संपत्ति को लेकर तकरार थी। दोनों के बीच हुई गोलीबारी से पता चला कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई होगी।

केस की छानबीन में सुखदेव सिंह नामधारी का भी नाम आया। इस मामले में नामधारी गवाह था लेकिन बाद में पुलिस ने नामधारी को हत्या का आरोपी बना दिया। हत्याकांड में संदिग्ध भूमिका पर उसे गिरफ्तार भी किया गया। नामधारी पर आरोप है कि उसने ही दोनों भाइयों की हत्या करवाई।

webdunia
FILE
8. मारुति के एचआर हेड को जिंदा जलाया
भी‍ड़ हिंसक होकर कितना घिनौना कृत्य कर सकती है, इसका अंदाजा जुलाई में गुड़गांव के मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के मानसेर प्लांट में हुई घटना से लगाया जा सकता है।

एक श्रमिक को निलंबित करने के बाद हुए विवाद ने मजदूरों और मैनेजमेंट के बीच हुई हिंसक झड़प का रूप ले लिया। मजदूरों ने जीएम (एचआर) अविनाश देव को जिंदा जला दिया। अविनाश का शव काफी बुरी हालत में मिलने से काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।


मजदूरों के हितों का ध्यान रखने वाले अविनास को भीड़ ने जला दिया। इस घटना के बाद 60 मजदूरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और 100 मजदूरों गिरफ्तार किए गए थे।

webdunia
FILE
7. ‍‍मणिपुरी अभिनेत्री छेड़छाड़ मामला : पत्रकार को गंवानी पड़ी जा
देश में ऐसे हालात हैं कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 18 दिसंबर को मणिपुर की राजधानी में एक संगीत कार्यक्रम का संचालन कर रही मणिपुरी अभिनेत्री से एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की।

अभिनेत्री के साथी कलाकारों द्वारा विरोध करने पर गोलियां चलाईं। अभिनेत्री के साथ हुई छेड़छाड़ से गुस्साए लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छेड़छाड़ के आरोपी एक नगा चरमपंथी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की। फायरिंग में प्रदर्शन को कवर कर रहे एक निजी टेलीविजन चैनल के पत्रकार को सीने में गोली लगी और इलाज के दौरान उनकी अस्पातल में मौत हो गई। पत्रकार के मौत की खबर से मणिपुर के कई हिस्सों हिंसा फैल गई और पुलिस को कर्फ्यू लगाना पड़ा।

webdunia
FILE
6. गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला- देश हुआ शर्मशार
जहां नारी को देवी का दर्जा देकर उसकी पूजा की जाती है, उसी देश की गुवाहाटी में हुई लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से पूरी दुनिया में भारत की निंदा हुई।

9 जुलाई की रात गुवाहाटी के जीएस मार्ग पर 17 साल एक लड़की के साथ भीड़ ने छेड़छाड़ की। सरेराह उसके कपड़े फाड़े गए। एक स्थानीय चैनल ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया।

पूरे देश में जब यह ‍वीडियो आया तो इस घटना की कड़ी निंदा की गई। छेड़छाड़ करने वालों में करीब 30 लोग शामिल थे। छेड़छाड़ का आरोप पत्रकार पर भी लगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम ने भी गुवाहाटी का दौरा किया था। दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया, जबकि 4 अन्य को बरी कर दिया।

webdunia
FILE
लैला खान हत्याकांड- बाप बना हत्यारा
कभी बॉलीवुड में ग्लैमर के कारण चर्चा में रही पाकिस्तान मूल अभिनेत्री लैला खान की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। लैला ने सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'वफा' में काम किया था।

हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि लैला का सौतेला बाप परवेज था। जुलाई में मुंबई के पास इगतपुरी में लैला खान के फार्म हाउस से उसके शव के टुकड़े बरामद किए गए।

लैला खान लंबे वक्त से गायब थी। उसके दुबंई में होने की भी आशंका व्यक्त की गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का शक की परवेज पर था।

परवेज से कड़ी पूछताछ के बाद उसने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ लैला और उसके परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में शवों को दफना दिया। परवेज लैला के यहां बावर्ची था। बाद में उसने लैला की मां सलीमा से शादी कर ली।

4. पैसा बना जान का दुश्मन - अमृता प्रीतम के बेटे नवरोज क्वात्रा हत्याकांड
webdunia
FILE
14 सितंबर को मुबंई के बोरीवली में भारत की प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम के 65 वर्षीय बेटे नवरोज क्वात्रा की हत्या उनके फ्लैट में कर दी गई।

इस रहस्यमयी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के बाद पुलिस को पता चला कि इस हत्याकांड के पीछे एक महिला का हाथ है।

जांच में खुलासा हुआ कि क्वात्रा, सविता नाम की युवती की अश्लील फोटो लेता था और बदले में पैसे देता था। उसने सविता को अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दे दी।

सविता के मन में लालच आया। उसने अपने साथी विपुल बोस के साथ इस हत्या को अंजाम दिया। बाद में हत्याकांड में शामिल गौरंग खले और सिद्धार्थ गुप्ता भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। विपुल ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

3. गीतिका शर्मा सोसाइड केस : लव, सेक्स और धोखा
webdunia
FILE
हमारे यहां के दबंग नेता किस तरह सत्ता और पॉवर का उपयोग कर मासूमों की जिंदगी के साथ खेलते हैं, यह घृणित क्राइम इसका उदाहरण है। एक मंत्री की दरिंदगी का शिकार बनी मासूम गीतिका।

अगस्त में हुए इस क्राइम में हरियाणा के दबंग नेता और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने अपनी हवस और मौज-मस्ती के लिए अपनी एयरवेज कंपनी की एयर होस्टेस खूबसूरत गीतिका को इतना प्रताड़ित किया कि गीतिका ने खुद मौत के गले लगा लिया।

गीतिका के सुसाइड के बाद गोपाल कांडा के कांडों से पर्दाफाश होने लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कांडा ने गीतिका के साथ न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि वह उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स भी करता था।

गीतिका कई बार प्रेंग्नेट हुई। बार-बार उसका जबर्दस्ती अबॉर्शन करवाया गया। पुलिस से बचने के लिए गोपाल कांडा ने काफी दांव-पेंच अपनाए। आखिरकार हारकर गोपाल ने दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आज गोपाल जेल की सलाखों के पीछे हैं।

2. हैवानियत की हद : पत्नी के गुप्तांग पर लगाया ताला
webdunia
FILE
अब इसे हैवानियत की हद ही कहा जाएगा कि चरित्र पर शंका के चलते पत्नी के गुप्तांग पर ही ताला लगा दिया।

जुलाई में इंदौर में हुई इस घटना में पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए चरित्र शंका करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर ताला जड़ दिया।

इस घृणित अपराध का खुलासा उस समय हुआ जब नारकीय जीवन भोग रही महिला ने तंग आकर जहर खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।

जांच में खुलासा हुआ कि पति ने लोहे के अंत:वस्त्र की तरह एक खोल बनवाया। चार साल से उसे रोज पत्नी को पहनाकर ताला लगा देता और शाम को घर आने पर खोल देता। इतना ही नहीं, वह पत्नी को गांजा भी पिलाता, ताकि वह अत्याचारों का विरोध न कर सके।

महिला के लंब समय तक इस प्रताड़ना से महिला को इंफेक्शन हो गया और कमर में भी गहरी चोट आई। वाकई यह दुनिया में एक अजीबोगरीब आपराधिक जुर्म था।

1. दिल्ली गैंगरेप केस- देश फैला आक्रो
webdunia
FILE
महिलाएं आज भी देश में कितनी असुरक्षित हैं। अपनी हवस के लिए दरिंदों ने मेडिकल की छात्रा के शरीर को इस तरह नोचा कि वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

दिल्ली में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार ने पूरे देश की जनता को झकझोर दिया। पूरे देश की जनता गुस्से में घरों से निकलकर सड़कों पर प्रदर्शन करने लगी।

दोषियों को फांसी देने के लिए प्रदर्शन होने लगे। अपनी पुरुष साथी के साथ बस में चढ़ी मेडिकल छात्रा को क्या मालूम था कि उस बस में हैवान भी बैठे हैं। 16 दिसंबर, रविवार रात करीब पौने 10 बजे उत्तराखंड से दिल्ली इंटर्नशिप करने के लिए आई 23 वर्षीय मेडिकल छात्रा अपने दोस्त के साथ पालम जाने के लिए ‍दक्षिणी दिल्ली के मुनीरका से बस में सवार हुई।

बस में छ: हैवानों से छात्रा का सामूहिक बलात्कार किया। विरोध करने पर छात्रा और उसके साथी की लोहे की रॉड से पिटाई की। दोनों को निर्वस्त्र कर सड़क पर फेंक दिया। घटना के बाद गंभीर हालत में छात्रा और उसके मित्र को तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi