Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिसंबर 2011 : ब्रह्मांड सृजन का सिरा मिला

- डॉ. आरसी ओझा

हमें फॉलो करें दिसंबर 2011 : ब्रह्मांड सृजन का सिरा मिला
01 : मप्र की शिवराज सिंह सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव खारिज। स्वदेशी अग्नि-1 का परीक्षण सफल। किराने के कारोबार में विदेशी निवेश के खिलाफ भारत बंद।

02 : भँवरी देवी अपहरण कांड में राजस्थान के पूर्व मंत्री मदेरणा सीबीआई द्वारा गिरफ्तार। अमेरिकी सीनेट ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने की स्वीकृति दी।

03 : भोपाल गैस त्रासदी की 27वीं बरसी पर भोपाल में प्रदर्शन के दौरान गोली चली, कई अफसर व प्रदर्शनकारी जख्मी।

04 : सदाबहार अभिनेता देव आनंद का अवसान। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास 18 हजार टन सोना है।

05 : रूस में ड्‌यूमा (संसद) के चुनावों में पुतिन की सत्तारूढ़ पार्टी को साधारण बहुमत प्राप्त हुआ।

ND
06 : नासा के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में पृथ्वी जैसा एक और ग्रह केपलर-22 खोजा। अफगानिस्तान में मोहर्रम पर धमाकों में 58 मृत, 150 घायल।

07 : खुदरा व्यापार में 51 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति स्थगित। लोकपाल विधेयक का अंतिम मसौदा स्थायी समिति में मंजूर। उज्जैन नगर निगम के चपरासी के यहाँ छापे में 10 करोड़ की संपत्ति निकली।

08 : इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज वन डे मैच में वीरेंद्र सहवाग ने सचिन का 200 का रिकॉर्ड तोड़कर दुनिया के सर्वोच्च स्कोर 219 का रिकॉर्ड बनाया। सीरिज पर भारत का 3-1 से कब्जा। स्वदेशी मानवरहित विमान 'रुस्तम-1' की उड़ान सफल। कर्नाटक में अवैध खनन के मामले में विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और कर्नाटक के दो अन्य मुख्यमंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

09 : दक्षिण कोलकाता में एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग से 90 मृत। ग्वालियर में गायिका सविता देवी तानसेन सम्मान से विभूषित। हेमामालिनी को नागेश्वर सम्मान देना तय।

10 : वर्ष का अंतिम खग्रास चंद्रग्रहण संपन्न। अजीत वाडेकर को सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।

11 : डरबन का जलवायु शिखर सम्मेलन बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त। संसद की स्थायी समिति की लोकपाल संबंधी रिपोर्ट के विरोध में अण्णा का जंतर-मंतर पर एक दिन का धरना। कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा का निधन।

12 : राजधानी के रूप में नई दिल्ली की शताब्दी (12-12-1911 से 12-12-2011) पूर्ण।

13 : जेनेवा के पास 'सर्न' अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड के सृजन में भूमिका निभाने वाले 'हिग्स बोसोन' के अस्तित्व का सिरा खोजा। केंद्र सरकार ने न्यायिक जवाबदेही, भ्रष्टाचार उजागर करने वाले को संरक्षण और सिटीजन चार्टर बिल को मंजूरी दी। संप्रग के घटक दलों में प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में रखने पर सहमति।

14 : लोकपाल विधेयक पर सर्वदलीय बैठक में कोई निर्णय नहीं। लोकसभा में कालेधन पर चर्चा, आडवाणी ने सरकार को 25 लाख करोड़ काला धन वापस लाने को कहा। दक्षिणी 24 परगना जिले में जहरीली शराब से 57 मृत, 159 घायल।

15 : लोकपाल के मुद्दे पर अण्णा हजारे ने 1 जनवरी, 12 से जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया। 27 दिसंबर से अण्णा अनशन शुरू करेंगे। यूरो की कीमत गिरने से सोना द्ख्र 760 और चाँदी 3100 रु. लुढ़के। भ्रष्टाचार के मामले में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति शिराक गिरफ्तार।

16 : इंफोसिस के मेंटर एनआर नारायणमूर्ति को इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। खेल मंत्री अजय माकन ने बताया कि भारत रत्न सम्मान अब खेल सहित सभी क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने के लिए दिया जा सकेगा। प्रधानमंत्री की रूस यात्रा के दौरान मॉस्को में भारत-रूस के बीच 5 करार।

17 : फिलीपींस में 'वाशी' चक्रवाती तूफान से मरने वालों की संख्या 400 से ज्यादा हुई। मनमोहन सिंह सरकार ने सीबीआई को लोकपाल के अधीन लाने की अण्णा की माँग ठुकराई। मिस्र की राजधानी काहिरा में गृहयुद्ध जैसी स्थिति।

18 : खाद्य सुरक्षा विधेयक को केबिनेट की मंजूरी। इंदौर आरटीओ के एक क्लर्क के यहाँ 40 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति उजागर। अमेरिका की आखिरी बटालियन ने इराक छोड़ा, कुवैत पहुँचे। जनकवि अदम गोंडवी के नाम से विख्यात रामनाथसिंह का निधन।

19 : उत्तर भारत में शीतलहर से 39 मृत। सरकार ने लोकपाल विधेयक का स्वरूप बदला। पशुओं को संरक्षण देने वाली संस्था 'पेटा' ने हेमा मालिनी को पर्सन ऑव द ईयर चुना। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग इल का निधन। उप्र के चार राज्यों में विभाजन का प्रस्ताव केंद्र ने वापस भेजा।

20 : लोकपाल विधेयक के नए मसौदे को कैबिनेट की मंजूरी, सीबीआई शरीक नहीं, प्रधानमंत्री सशर्त दायरे में। सिटीजन चार्टर बिल लोकसभा में पेश। रूस में श्रीमद्‌ भगवद्‌ गीता पर प्रतिबंध लगाने के मुकदमे का लोकसभा में विरोध।

21 : हिन्दी कथाकार काशीनाथ सिंह सहित 22 को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा। सीरिया में जनसंहार में 250 लोग मृत।

22 : नया लोकपाल विधेयक संसद में पेश, संपूर्ण विपक्ष ने इसे दबाव में उठाया गया कदम बताया। अमेरिकी कंपनी 'एपल' के सीईओ स्टीव जॉब्स को ग्रैमी पुरस्कार देने की घोषणा। राष्ट्रपति ने अमिताभ बच्चन को 'महाराष्ट्रीयन ऑव द ईयर' अवॉर्ड प्रदान किया।

23 : राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा छः एथलीटों पर एक-एक वर्ष और एक अन्य पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि इस निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा जा सकता कि अण्णा का आंदोलन जनहित में है या राजनीति से प्रेरित। आपत्तिजनक सामग्री को लेकर दिल्ली की एक अदालत द्वारा 21 सोशल नेटवर्किंग साइटों को समन जारी।

24 : उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोआ के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा। सोनिया गाँधी ने कहा कि कांग्रेस राज्यों में चुनाव जीतकर अण्णा को जवाब दे। पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जियाउद्दीन बट ने कहा कि ओसामा को पाक सेना के कुछ तत्वों ने ही छुपाकर रखा था और इसकी जानकारी मुशर्रफ को भी थी।

25 : तमिलनाडु की पुलिकट झील में नौका डूबने से 22 लोगों की मौत। मायावती द्वारा अपने चार मंत्री बर्खास्त। रंगमंच के पितामह के रूप में विख्यात निर्देशक, अभिनेता व पटकथा लेखक सत्यदेव दुबे का निधन।

26 : प्रधानमंत्री ने श्रीनिवास रामानुजम की स्मृति में 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष के रूप में मनाने का एलान किया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगरप्पा का निधन।

27 : लोकपाल बिल पर लोकसभा में बहस और मुंबई में अण्णा का अनशन शुरू। लोकसभा से लोकपाल बिल पारित लेकिन संवैधानिक दर्जा देने का सरकार का प्रस्ताव गिरा।

28 : स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अण्णा हजारे ने दूसरे दिन ही अनशन खत्म किया। जेल भरो आंदोलन भी स्थगित।

29 : लोकपाल पर राज्यसभा में 12 घंटे बहस चली। सरकार ने नाटकीय ढंग से रात 12 बजे तक बहस खत्म नहीं होने दी और अनिश्चितकाल के लिए कार्यवाही स्थगित होने से लोकपाल विधेयक लटक गया।

30 : तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ने तबाही मचाई। लोकपाल पारित नहीं होने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू।

5 प्रमुख घटनाएँ
* नासा के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में पृथ्वी जैसा एक और ग्रह खोजा।
* लोकपाल विधेयक संसद में पेश।
* डरबन में जलवायु पर सम्मेलन बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त।
* फिलिपीन्स में चक्रवाती तूफान से 400 से अधिक लोग मारे गए।
* पाँच राज्यों में चुनाव का बिगुल बजा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi