Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई के जज्बे को बॉलीवुड का सलाम

हमें फॉलो करें मुंबई के जज्बे को बॉलीवुड का सलाम
PR
मुंबई पर हुए 26/11 के आतंकी हमले से बॉलीवुड भी हतप्रभ रह गया था। लोगों के दर्द को बॉलीवुड के लोगों ने नजदीकी से महसूस किया और हमेशा वे लोगों की मदद के लिए तत्पर दिखाई दिए।

हमले को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है और मुंबई के लोगों द्वारा दिखाए गए जज्बे को सलाम करने के लिए एक गीत तैयार किया गया है। इस गीत में कई गायकों के साथ अमिताभ बच्चन ने भी अपनी आवाज दी है। साथ ही गीत के द्वारा हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई है।

बिग बी को जब गाने का प्रस्ताव मिला तो वे फौरन तैयार हो गए। बिग बी मुंबई को बेहद चाहते हैं और वे मानते हैं कि जब भी संकट आता है पूरी मुंबई के लोग साथ खड़े होकर मुकाबला करते हैं।

‘साउंड ऑफ पीस’ नामक इस अलबम का संगीत आदेश श्रीवास्तव ने तैयार किया है। आदेश के मुताबिक गीत के जरिए वैश्विक आतंकवाद पर टिप्पणी की गई है। अमिताभ के अलावा सोनू निगम, हरिहरन, कैलाश खेर, सुरेश वाडकर, जगजीत सिंह, सुनिधि चौहान, शंकर महादेवन, रशीद खान, अलका याज्ञनिक सहित कई अन्य गायकों ने भी अपनी आवाज दी है।

इस गीत का एक वीडियो बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है, जिसमें मुंबई में 26/11 के हमले, अमेरिका में 9/11 के हमले और लंदन में हुए विस्फोट की क्लिपिंग्स दिखाई जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi